फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard who killed 5 years old child get caught in Bahraich.

बच्ची को दादी की गोद से छीन ले गया तेंदुआ मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद, बकरी बांधकर बिछाया जाल

Sat, 21 Nov 2020 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Nov 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard who killed 5 years old child get caught in Bahraich.
पिंजड़े में कैद तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

बहराइच जिले के एक गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की गोद से उसकी पांच वर्षीय पोती प्रिया को तेंदुआ उठा ले गया था। काफी खोजबीन करने के बाद 18 घंटे के बाद बच्ची का क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ था।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पिंजड़ा लगाया था जिसमें बंधी बकरी को पकड़ने आया तेंदुआ शनिवार की सुबह पिंजड़े में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन


जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत सेमरी मलमला के गोलहना गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की गोद से उसकी पांच वर्षीय पोती प्रिया को तेंदुआ उठा ले गया था। काफी खोजबीन करने के बाद दूसरे दिन बालिका का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वनाधिकारी यशवंत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान चलाया और तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पिंजड़ा लगवाया था। पिंजड़ा लगाने के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी वन कर्मियों के साथ पूरी रात गश्त करते रहे। इस बीच पिंजड़े में बंधी बकरी की लालच में आया तेंदुआ शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे कैद हो गया जिसे वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय मुर्तिहा पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed