फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard trapped in tunnel pipe in Gosainganj, rescue continues

लखनऊः गोसाईंगंज में तेंदुआ टनल पाइप में फंसा, सुबह किया रेस्क्यू

Fri, 01 May 2020 01:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in tunnel pipe in Gosainganj, rescue continues
सुबह पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

फरवरी से चिनहट, गोमती नगर, सरोजनीनगर इलाकों में दिख रहा तेंदुआ बृहस्पतिवार शाम गोसाईंगंज में दिखा। गोसाईंगंज के नूरपुर बेहटा गांव में बृहस्पतिवार की शाम तेंदुआ दिखा तो अफरातफरी मच गई। शोरगुल के बाद तेंदुआ किसान पथ पर एक पाइप लाइन में जा घुसा। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह करीब 4:30 पर आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले रात को ही मुहाने को ढकने के साथ उसे पकड़ने की कवायद में रात को लखनऊ जू की टीम भी पहुंच गई थी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी व चिनहट भी मुस्तैद जुटे रहे। देर रात 12 बजे डीएफओ लखनऊ डॉ. रवि ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उसे पिंजड़े और जाल से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नूरपुर बेहटा निवासी दरोगा ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गांव मे तेंदुआ दिखने की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर, एसीपी संजीव सिन्हा नूरपुर बेहटा गांव पहुंचे। तीन थानों की सीमा पर स्थित होने के कारण भारी पुलिस बल पहुंच गया। उधर, तेंदुए को गांव में घुसने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने भी इलाके को लाठी-डंडे लेकर घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल मचता देख तेंदुआ किसान पथ में पड़े एक पाइप में घुसकर बैठ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधिकारियों को तेंदुए के पाइप में घुसे होने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी में तेंदुए को पाइप के अंदर देखा। पुलिस ने पाइप के एक सिरे को पत्थर व लकड़ी से ढक दिया जबकि दूसरे छोर पर जाली लगी हुई है। 


सूचना पाकर आठ बजे के आसपास वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फारेस्टर योगेश मिश्रा ने आलाधिकारियों को सूचना दी। देर रात तक खबर लिखे जाने तक जू के डॉ. बृजेंद्र की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed