{"_id":"5eab271a8ebc3e9046021b23","slug":"leopard-trapped-in-tunnel-pipe-in-gosainganj-rescue-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोसाईंगंज में तेंदुआ टनल पाइप में फंसा, सुबह किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोसाईंगंज में तेंदुआ टनल पाइप में फंसा, सुबह किया रेस्क्यू
Fri, 01 May 2020 01:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
सुबह पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी से चिनहट, गोमती नगर, सरोजनीनगर इलाकों में दिख रहा तेंदुआ बृहस्पतिवार शाम गोसाईंगंज में दिखा। गोसाईंगंज के नूरपुर बेहटा गांव में बृहस्पतिवार की शाम तेंदुआ दिखा तो अफरातफरी मच गई। शोरगुल के बाद तेंदुआ किसान पथ पर एक पाइप लाइन में जा घुसा। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह करीब 4:30 पर आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले रात को ही मुहाने को ढकने के साथ उसे पकड़ने की कवायद में रात को लखनऊ जू की टीम भी पहुंच गई थी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी व चिनहट भी मुस्तैद जुटे रहे। देर रात 12 बजे डीएफओ लखनऊ डॉ. रवि ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उसे पिंजड़े और जाल से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
नूरपुर बेहटा निवासी दरोगा ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गांव मे तेंदुआ दिखने की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर, एसीपी संजीव सिन्हा नूरपुर बेहटा गांव पहुंचे। तीन थानों की सीमा पर स्थित होने के कारण भारी पुलिस बल पहुंच गया। उधर, तेंदुए को गांव में घुसने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने भी इलाके को लाठी-डंडे लेकर घेर लिया।
विज्ञापन
शोरगुल मचता देख तेंदुआ किसान पथ में पड़े एक पाइप में घुसकर बैठ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधिकारियों को तेंदुए के पाइप में घुसे होने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी में तेंदुए को पाइप के अंदर देखा। पुलिस ने पाइप के एक सिरे को पत्थर व लकड़ी से ढक दिया जबकि दूसरे छोर पर जाली लगी हुई है।
सूचना पाकर आठ बजे के आसपास वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फारेस्टर योगेश मिश्रा ने आलाधिकारियों को सूचना दी। देर रात तक खबर लिखे जाने तक जू के डॉ. बृजेंद्र की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी।