फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard killed a nine years old girl in Katarniaghat in Bahraich.

Bahraich: सरसो का साग लेने खेत गई बालिका को तेंदुए ने मार डाला, पीछे से किया था हमला

Wed, 15 Jan 2025 08:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2025 08:20 PM IST
सार

बहराइच के कतनिर्याघाट में सरसो का साग लेने गई एक बालिका को तेंदुए ने हमलाकर मार डाला। घटना से ग्रामीणो में आक्रोश है।
 

विज्ञापन
Leopard killed a nine years old girl in Katarniaghat in Bahraich.
हमले में बालिका की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज में मां व सहेलियों के साथ सरसो का साग लेने खेत गई बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए बालिका को गर्दन से दबोच कर खेत में ले गया और मार डाला। मां व सहेलियों के हांका लगाने के पर तेंदुआ बालिका के शव को छोड़ कर जंगल में भाग गया। हमले की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा तमोलिनपुरवा निवासी शालिनी (9) बुधवार की शाम पिता बैजनाथ, मां चंद्रावती व चार सहेलियों के साथ सरसो का साग लेने खेत गई थी। बालिका गन्ने के खेत के पास स्थित सरसो के खेत से साग तोड़ रही थी कि अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बालिका की चीख सुन मां-बाप व सहेलियां हांका लगाते हुए तेंदुए की ओर दौड़ी जिस पर तेंदुए बालिका को छोड़ गन्ने में भाग गया लेकिन तब तक शालिनी की मौत हो गई। बेटी की मौत पर परिजन बिलख पड़े। तेंदुए के हमले में बालिका के मौत की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना वन विभाग को दी। हमले के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने दी 10 हजार की सहायता राशि
तेंदुए के हमले की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद कनौजिया, वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, एसडीएम संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। वन टीम ने मृतका के परिजनों को 10000 की फौरी सहायता राशि दी है।


एक साल में सात बने तेंदुए का शिकार
- 19 जनवरी 2024 को सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा निवासी आयशा(11)
- 1 मई 2024 को धर्मापुर वन रेंज के धर्मापुर जलिहा निवासी शमा(8)
- 13 जून 2024 को धर्मापुर वन रेंज के धर्मापुर निवासी शाहिद (6)
- 12 जुलाई 2024 को मोतीपुर वन रेंज के मनोहरपुरवा निवासी अरविंद कुमार(13)
- 30 सितंबर 2024 को ककरहा वन रेंज के धरमपुर निवासी कन्हाईलाल (32)
-15 नवंबर 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के सीतारामपुरवा निवासी अभिनंदन(5)
- 15 जनवरी को ककरहा वन रेंज के तमोलिनपुरवा निवासी शालिनी (9)

कतर्नयाघाट डीएफओ बी. शिवशंकर का कहना है कि ककरहा वन रेंज के ग्राम पंचायत उर्रा के तमोलिनपुरवा गांव निवासी बालिका को तेंदुआ ने हमलाकर मार दिया है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है, आवश्यक कार्रवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed