फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard get caught Lalnagar Sipahia in Balrampur.

Balrampur: आतंक मचा रहा तेंदुआ लालनगर सिपहिया पहुंचा, पिंजड़े में कैद किया गया

Sat, 06 Jan 2024 11:49 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

तेंदुआ शुक्रवार की शाम चार बजे गांव में दिखा था जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हुई थी। उसे शनिवार की सुबह पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Leopard get caught Lalnagar Sipahia in Balrampur.
पकड़ा गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर के महराजगंज तराई के लालनगर सिपहिया में शुक्रवार की दोपहर में पहुंचा तेंदुआ शनिवार की सुबह पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर पिंजड़ा लगाया था।

विज्ञापन


बेलवा गांव में चार दिन पहले आदमखोर तेंदुआ पकड़े जाने के बाद दूसरे तेंदुआ की दस्तक से लोग दहशत में आ गए थे। शुक्रवार को ही वन विभाग के विशेषज्ञ आरके सिंह टीम के साथ पूरी रात लगे रहे। ग्रामीण भी मुस्तैद रहे। तेंदुआ को पकड़ने का जाल बिछाया। सुबह तक तेंदुआ गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: अभी विराजमान रामलला को केंद्रित करके ही होंगे अनुष्ठान, जानिए किस मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Vinod Upadhyay: माफिया डॉन श्रीप्रकाश के नक्शेकदम पर चलकर विनोद का भी हुआ वही अंजाम, यहां पढ़ें पूरी कहानी




पिंजड़े में तेंदुआ काफी बेचैन रहा और घंटे भर में 14 बार दहाड़ कर छलांग लगाता रहा। पिंजड़े की सलाखों से टकराकर चोटिल हो गया। वन विभाग की टीम उसे भी जनकपुर रेंज ले गई है। पहले से ही जनकपुर रेंज दफ्तर में बेलवा में पकड़ा गया तेंदुआ रखा गया है। अब दोनों तेंदुओं को चिड़ियाघर गोरखपुर या लखनऊ भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डीएफओ डा. एम सेम्मारन का कहना है दोनों तेंदुए पकड़ लिए गए हैं। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। निर्देश मिलने पर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed