फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard attacks and kill a nine year old kid in UP

तेंदुए ने गर्दन पकड़कर झाड़ियों में खींचा फिर ली बच्चे की जान

Wed, 16 Dec 2015 04:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसिया (श्रावस्ती)
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसिया (श्रावस्ती) Updated Wed, 16 Dec 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
leopard attacks and kill a nine year old kid in UP

श्रावस्ती के वन कार्यालय सोहेलवा व प्राथमिक विद्यालय के मध्य से मंगलवार दोपहर खेत जा रहे एक बालक को तेंदुए ने उठा लिया। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाया।

विज्ञापन


तब तक तेंदुआ बालक को लेकर एक झाड़ी में छिप गया। इससे पहले कि ग्रामीण झाड़ी को काट कर बच्चे को मुक्त कराते उसकी मौत हो गई। जबकि तेंदुआ जंगल में भाग गया।
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र का ग्राम सोहेलवा जंगल के बीच बसा है। जहां से वन कार्यालय सोहेलवा मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। मंगलवार को सोहेलवा निवासी रामदयाल गौतम अपने खेत में गेहूं की बोआई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने बेटे रामजीते (9) को स्कूल न भेज कर उससे गेहूं का बीज लेकर खेत आने को कहा था। दोपहर करीब 12 बजे रामजीते बीज लेकर खेत जा रहा था।

जैसे ही वह प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय सोहेलवा व वन कार्यालय के बीच पहुंचा तभी झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि पीछे आ रहे ग्रामीण नान्हू व रक्षाराम कुछ कर पाते तेंदुआ रामजीते की गर्दन पकड़ कर झाड़ियों में भाग गया।

की जाएगी पीड़ित परिवार की मदद

leopard attacks and kill a nine year old kid in UP

ग्रामीणों के शोर मचाने पर पहुंचे अन्य ग्रामीण जब तक झाड़ियों को काट कर रामजीते को तेंदुए के चंगुल से मुक्त कराते उसकी मौत हो गई।

जबकि तेंदुआ ग्रामीणों की भीड़ देख बच्चे को छोड़ कर जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

वहीं सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वनक्षेत्राधिकारी सोहेलवा रामानंद मौर्या का कहना था कि वह अपने स्तर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed