{"_id":"64105554e32284191c040064","slug":"leopard-attack-in-katarnia-range-in-bahraich-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: एक दिन में तेंदुए के हमले की तीन घटनाएं होने से लोग परेशान, दो की मुश्किल से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: एक दिन में तेंदुए के हमले की तीन घटनाएं होने से लोग परेशान, दो की मुश्किल से बची जान
Tue, 14 Mar 2023 04:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:37 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले की लगातार घटनाएं हो रही हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। हमले में दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल हुआ व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत सोमवार रात को तेंदुए के हमले की तीन घटनाएं हुई हैं। पहली घटना गांव फकीरपुरी की है जहां महिला पर खेत की रखवाली करने के दौरान तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए उसने कुछ देर तेंदुए से संघर्ष किया और खुद को बचा लिया। वह अभी भी सीएचसी मोतीपुर में भर्ती है।
विज्ञापन
दूसरी घटना सोमवार शाम 7:00 बजे की है। जो मुर्तिहा रेंज अंतर्गत मंझाव गांव का निवासी राजेश पर हुई। राजेश दुर्गा गौढी से बाजार कर वापस आ रहा था कि रास्ते में ही 26 नंबर पुल के पास तेंदुए ने पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव संभव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ के शिष्टाचार में पक रही भविष्य की सियासत, RSS ने मुलायम और शरद को श्रद्धांजलि देकर यादव समाज को साधा
इस हमले में युवक के सिर, पीठ, बाजू और सीने पर गंभीर जख्म हो गए। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोतीपुर में चल रहा है। वहीं, मझांव ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह द्वारा डीएफओ आकाशदीप बघावन से आर्थिक मदद की सिफारिश की गई है। आश्वासन मिला है जल्द ही आर्थिक मदद दी जाएगी।
तीसरी घटना सोमवार रात 9:00 बजे की है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के जरही रोड पर एक तेंदुए ने मवेशी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।
इन लगातार जंगली हिंसक जानवरों की हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोग काफी खौफजदा है। लोगों का कहना है वन विभाग द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहें हैं जिससे हिंसक जंगली जानवरों से बचा जा सके।