फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal was mistreated during the expressway survey

Lucknow News: एक्सप्रेसवे सर्वे के दौरान लेखपाल से अभद्रता

Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal was mistreated during the expressway survey
सरोजनीनगर। तहसील की महिला लेखपाल नीतू यादव ने बंथरा क्षेत्र के मवई पड़ियाना गांव में लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े सर्वे कार्य के दौरान अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश, सत्येंद्र कुमार, विमल कुमार, सुनील तिवारी और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नीतू यादव के अनुसार, वह शुक्रवार शाम को वन विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रस्तावित लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे मार्ग में आने वाली परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के लिए सर्वे कर रही थीं। इसी दौरान, रामप्रकाश, सत्येंद्र कुमार, विमल कुमार और सुनील तिवारी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और सर्वे टीम के साथ अभद्रता करने लगे। उनके समझाने पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने कागजात छीनने की कोशिश की, धक्का-मुक्की की और उठवा लेने की धमकी भी दी, जिससे सर्वे कार्य बाधित हुआ। घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


लेखपाल का कहना है कि किसी तरह वह जान बचाकर मौके से निकल पाईं और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि लेखपाल नीतू की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed