{"_id":"6a1469519444634bf5010499","slug":"lekhpal-recruitment-exam-case-filed-against-four-users-for-posting-misleading-posts-sit-formed-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा: भ्रामक पोस्ट करने वाले चार यूजर पर केस दर्ज, एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा: भ्रामक पोस्ट करने वाले चार यूजर पर केस दर्ज, एसआईटी गठित
Mon, 25 May 2026 08:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 25 May 2026 08:54 PM IST
सार
लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन यूपीएसएसएससी ने किया था। भ्रामक पोस्ट करने के मामले में विभूतिखंड थाने में परीक्षा नियंत्रक ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा पर विवाद हुआ है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में चार यूजर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आयोग ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बताया है। 21 मई को प्रदेश के 44 जिलों में 861 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। सोशल मीडिया निगरानी के दौरान कुछ भ्रामक पोस्ट सामने आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में आई तकनीकी खराबी, निकला धुआं; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया, 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, आदेश जारी
परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने केस दर्ज कराया। नवीन शर्मा, अमित पांडेय, रौतेला रोहित धनगर और शिव सिंह को आरोपी बनाया गया है। इन पर सरकार की छवि धूमिल करने और अफवाह फैलाने का आरोप है। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त पूर्वी करेंगी।
वीडियो पोस्ट कर फैलाई अफवाह
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो रस्तोगी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का था। इसमें अभ्यर्थियों को शाम को बाहर निकलते दिखाया गया था। पोस्ट में दावा किया गया कि परीक्षा कई घंटे पहले खत्म हो गई थी। इसके बावजूद यहां शाम को अभ्यर्थी बाहर निकल रहे हैं। इन पोस्ट से परीक्षा की पारदर्शिता पर गलत सवाल उठाए गए थे।