फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal caught red handed while taking bribe in Lucknow.

Lucknow News : विजिलेंस ने लखनऊ में सदर तहसील में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ दबोचा

Tue, 19 Sep 2023 06:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Sep 2023 06:45 AM IST
सार

एडीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा ने अपील की कि यदि कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तत्काल शिकायत करें। शिकायत मोबाइल फोन नंबर 9454401866 पर की जा सकती है। इसके बाद विजिलेंस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Lekhpal caught red handed while taking bribe in Lucknow.
गिरफ्तार किया गया लेखपाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विजिलेंस की टीम ने सदर तहसील में सोमवार दोपहर लेखपाल अविनाश चंद्र ओझा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील के कुछ कर्मचारियों ने विरोध करने का भी प्रयास किया। हालांकि, टीम उसे लेकर तुरंत रवाना हो गई। विजिलेंस ने अपने थाने में लेखपाल पर भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


विज्ञापन



गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी काॅलोनी निवासी अमन त्रिपाठी के मुताबिक उन्होंने हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा था। लेखपाल अविनाश ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने से मना कर दिया तो उसने प्रमाण पत्र अटका दिया। अमन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस ने जाल बिछाया। इसी के तहत अमन सोमवार को तहसील पहुंचे और लेखपाल को रकम देने को राजी हो गए। जैसे ही उन्होंने रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने लेखपाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई रिश्वत मांगे तो इस फोन नंबर पर करें शिकायत
एडीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा ने अपील की कि यदि कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तत्काल शिकायत करें। शिकायत मोबाइल फोन नंबर 9454401866 पर की जा सकती है। इसके बाद विजिलेंस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed