फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislators learned to walk iPad, to be trained in two shifts from 12 to 14 February

विधायकों ने सीखा आईपैड चलना, 12 से 14 फरवरी तक दो शिफ्टों में होगा प्रशिक्षण

Fri, 12 Feb 2021 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Feb 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Legislators learned to walk iPad, to be trained in two shifts from 12 to 14 February
लखनऊ विधानसभा के तिलक हाल में आईपैड के संचालन कार्यक्रम में मौजूद मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विधानमंडल में बजट सत्र से कार्यवाही पेपरलेस हो जाएगी। शुक्रवार को विधायकों को आईपैड चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। विधायकों को 12 से 14 फरवरी के बीच दो शिफ्टों में आईपैड चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विधायकों के छह ग्रुप बनाए गए हैं, इन्हें तीन-तीन घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को एप्पल का आईपैड मुहैया कराया गया है। 12 फरवरी को पहली शिफ्ट में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र संख्या 1 से 82 तक, दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक विस क्षेत्र संख्या 83 से 159 तक के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 13 फरवरी को पहली शिफ्ट में विस क्षेत्र संख्या 160 से 243 तक और दूसरी पाली में विस क्षेत्र संख्या 244 से 322 तक के विधायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जबकि अंतिम दिन 14 फरवरी को पहली शिफ्ट में विस क्षेत्र संख्या 323 से 403 तक के सदस्यों को और दूसरी शिफ्ट में विधान परिषद के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को जब सीएम पद की शपथ ली तो उनके साथ भगवा और कंठीधारी सीएम जैसे तमगे जोड़े जाते थे। तीन साल में योगी ने सरकार व शासन में पारदर्शिता के लिए टेक्नोलॉजी पर जोर दिया। ई-ऑफिस, ई-टेंडर, ई-पीओएस मशीन जैसी पहल की तो सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में ऑनलाइन लाइव डैशबोर्ड जैसे प्रयोग शुरू किए। योगी ने खुद लैपटॉप व आईपैड का इस्तेमाल शुरू कर उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed