फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhan Sabha Satra 2023 Updates All-Party Meeting Today, Changes Traffic System in City Check Routes

विधानमंडल सत्र: आज होगी सर्वदलीय बैठक, कल से बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रूटों पर नो एंट्री

Mon, 27 Nov 2023 09:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Nov 2023 09:49 AM IST
सार

UP Assembly Winter Session 2023 : विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। साथ ही सत्र के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Satra 2023 Updates All-Party Meeting Today, Changes Traffic System in City Check Routes
सत्र के दौरान हजरतगंज में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त रहती है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक दोपहर 12.30 बजे विधानभवन में होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा सरकार के सहयोगी दल और विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक कर विधानसभा सत्र संचालन का एजेंडा भी तय किया जाएगा। विधानमंडल सत्र 28 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही विधानमंडल सत्र मंगलवार से प्रस्तावित है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। हजरतगंज इलाके में सत्र के दौरान यातायात परिवर्तित रहेगा। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


इधर से नहीं जा सकेंगे
- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन, डीएसओ हजरतगंज, जीपीओ, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानभवन मार्ग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से विधानभवन के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली सिटी बसें व बड़े वाहन सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की ओर नहीं जा सकेंगे।
- केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी व रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल, विधानभवन की ओर नहीं आ सकेंगी।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें व बड़े वाहन सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की ओर नहीं जा सकेंगे।
- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज, विधानभवन की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेगा।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होकर विधानभवन की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा व रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे
- बंदरियाबाग का यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब से 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से वाहन पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से आने वाले वाहन कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से वाहन बैकुंठधाम, 1090 गांधी सेतु, बंदरियाबाग व लालबत्ती कैंट होते हुए जा सकेंगे।
- केकेसी तिराहे से वाहन लोको, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले वाहन बैकुंठधाम, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील होकर होकर कैसरबाग की ओर जाएंगे।
- सिकंदरबाग चौराहे से वाहन राणा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, गांधी सेतु या चिरैयाझील होते हुए जा सकेंगे।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से वाहन कैसरबाग या चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग राणा प्रताप मार्ग, गांधी सेतु होते हुए गोल्फ क्लब चौराहे से बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- डीएसओ चौराहा से वाहन हजरतगंज, मेफेयर, सिकंदरबाग या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed