फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council Elections: All three current members of BJP may get a chance again

UP MLC Chunav: भाजपा के तीनों मौजूदा सदस्यों को फिर मिल सकता है मौका, BJP ने प्रत्याशी का पैनल किया तैयार

Wed, 04 Jan 2023 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

छह सीटों में से कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को मौका मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृजबहादुर उपाध्याय का नाम है।

विज्ञापन
Legislative Council Elections: All three current members of BJP may get a chance again

विस्तार

विधान परिषद की शिक्षक स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव में स्नातक खंड की तीन सीटों पर वर्तमान सदस्यों को ही भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। रविवार तक प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और अजय सिंह एडवोकेट प्रमुख दावेदार हैं। कानपुर खंड स्नातक से अरुण पाठक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से डॉ. अजय सिंह ही प्रमुख दावेदार हैं। इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक से बाबूलाल तिवारी, अशोक राठौर और कानपुर खंड शिक्षक से अरुण सिंह, रेणु रंजन भदौरिया, दिवाकर तिवारी का नाम दौड़ में हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्नातक क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड  से अरुण पाठक और बरेली-मुरादाबाद खंड से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सर्वाधिक मतदाता बनाए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से भी मतदाता बनाए गए हैं लेकिन तीनों वर्तमान एमएलसी की तुलना में पार्टी के मतदाता कम होने के कारण तीनों को प्रत्याशी बनाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी बनने से पहले ही नामांकन की घोषणा
भाजपा ने विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 9 जनवरी को नामांकन करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। देवेंद्र प्रताप ने सोशल मीडिया पर नामांकन कार्यक्रम घोषित कर समर्थकों से पहुंचने की अपील की है। वहीं बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से जयपाल सिंह व्यस्त ने भी 10 जनवरी को नामांकन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।


मनोनीत कोटे में क्षेत्रीय अध्यक्षों को मिल सकता है मौका
विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटें बीते सात महीने से रिक्त है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने इन छह सीटों के लिए पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। छह सीटों में से कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को मौका मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृजबहादुर उपाध्याय का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed