फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said, schools will be closed if there is a sign of increasing infection

विधान परिषद : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो बंद होंगे स्कूल

Thu, 19 Aug 2021 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Aug 2021 07:26 PM IST
सार

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है। माता-पिता की अनुमति जरूरी है। स्कूलों में बच्चों के टेंप्रेचर आदि नापने की व्यवस्था भी रहेगी। अगर संक्रमण बढ़ने का इंडीकेशन (संकेत) मिला तो स्कूल बंद होंगे।

विज्ञापन
Legislative Council: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said, schools will be closed if there is a sign of increasing infection
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद में नेता सदन और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो स्कूल बंद होंगे। वहीं, अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने सरकार को निर्देश दिए कि जनसंख्या के अनुपात में केंद्र से ज्यादा टीके की आपूर्ति की मांग की जाए। परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। बच्चों को बिना टीके लगाए स्कूल खोलने पर सपा, शिक्षक दल और निर्दल समूह ने चिंता जताई।

विज्ञापन


सदस्य ध्रुव त्रिपाठी ने सवाल किया कि स्कूल खोल दिए गए हैं। इसलिए सरकार बताए कि क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चों और इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शत-प्रतिशत शिक्षकों को टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सितंबर आखिर तक टीका आने की उम्मीद है। अभी इसका निर्माण ही प्रारंभ नहीं हुआ है। पिछले दो-तीन महीने मॉनिटरिंग की गई। प्रतिदिन 25-30 केस ही प्रदेश में आ रहे हैं। हमारे यहां रिकवरी रेट भी 98 फीसदी है। इसलिए स्कूल खोलने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने कहा कि सदस्य की चिंता वाजिब है। सरकार इस टीके को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने पर सोचे। नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है। माता-पिता की अनुमति जरूरी है। स्कूलों में बच्चों के टेंप्रेचर आदि नापने की व्यवस्था भी रहेगी। अगर संक्रमण बढ़ने का इंडीकेशन (संकेत) मिला तो स्कूल बंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed