फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   led screens in seats and earphones to listen in tejas express

हवाई यात्रा की तरह मनोरंजन से भरपूर होगी ‘तेजस’ की सवारी, वीडियो गेम का मजा भी ले सकेंगे

Tue, 23 Jul 2019 09:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 23 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
led screens in seats and earphones to listen in tejas express
तेजस एक्सप्रेस की सीटों में लगे एलसीडी पैनल
देश की पहली सेमी हाई स्पीड प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की यात्रा मनोरंजन से भरपूर होगी। इसकी सीटों में एलसीडी लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन की हर सीट के बैक साइड एक एलसीडी लगेगी, जिससे पीछे बैठे यात्री को गाने सुनने, फिल्म देखने या गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को इयरफोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार के बीच तेजस को दौड़ाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। गाड़ी के संचालन को लेकर आईआरसीटीसी व रेलवे बोर्ड अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है। ट्रेन लखनऊ से सुबह करीब सात बजे रवाना होकर दोपहर में आनंदविहार पहुंचेगी। बीच में इसका स्टॉपेज सिर्फ कानपुर में होगा। ट्रेन की रैक गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की न्यू वॉशिंग पिट पर खड़ी है। इसकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


ट्रेन में 1,182 सीटें हैं, जिनमें एलसीडी लगाया जाना है। ताकि यात्री सफर के दौरान प्रीलोडेड मूवी देख सकें, गेम्स खेल लें और गाने सुन सकें। इसके लिए यात्रियों को इयरफोन भी दिया जाएगा ताकि अगल-बगल के यात्रियों को कोई डिस्टर्बेंस न हो। ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के एवज में यात्रियों से अच्छा-खासा किराया वसूला जाएगा। सीटों पर लगाने के लिए एलसीडी लखनऊ पहुंच चुकी हैं, जिनकी फिटिंग का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed