{"_id":"658abf28eadeb63af80923a6","slug":"leave-calender-issued-for-principals-of-madhyamik-schools-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को मिला तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को मिला तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश का अधिकार
Tue, 26 Dec 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:30 PM IST
सार
माध्यमिक विद्यालयों में 2024 के लिए अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2024 में प्रधानाचार्यों को तीन दिन के लिए विवेकाधीन अवकाश का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रधानाचार्यों को तीन दिन के विवेकाधीन अवकाश का अधिकार दिया गया है जिसकी सूचना उन्हें संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को देना होगा। विवाहित महिलाओं को करवाचौथ की छुट्टी और हरितालिका तीज पर दो दिन का अवकाश स्वीकृत होगा।
विज्ञापन
हरि तालिका तीज, संकठा चतुर्थी और हलषष्ठी अहोई अष्टमी पर व्रत रखने वाली महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना प्रत्र के आधार पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दो अवकाश दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सीएम आवास पर गुरुवाणी, अरदास एवं लंगर का हुआ आयोजन, योगी ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिर-माथे धारण किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले, स्वामी प्रसाद के बयानों से न तो हिंदुत्व कमजोर होगा और न ही मंदिर निर्माण रुकेगा
वर्ष 2024 में माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष के 233 दिन शिक्षण संबधी कार्यदिवस के होंगे जबकि अवकाश, रविवार और ग्रीष्मावकाश को मिलाकर 118 दिन स्कूल बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं।