फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Learn the ways of five days of worship in Hajj

Lucknow News: हज में पांच दिनों की इबादत के तरीके सिखाए

Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Learn the ways of five days of worship in Hajj
लखनऊ। इस्लामी माह जिलहिज्ज की आठ से बारह तारीख में हरम शरीफ और मदीना मुनव्वरा में इबादत करना हज कहलाता है। हज के दौरान औरतों के अपने कपड़े ही एहराम है। मर्द का एक चादर को ओढ़ना और एक चादर को पहनना एहराम (हज के दौरान पहने जाने वाले कपड़े) कहलाता है।
विज्ञापन




आजमीन-ए-हज को एहराम बांधने के साथ सोमवार को हज की पांच दिनों की इबादत के तरीके सिखाए गए। मौका था सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर का। इसमें 507 यात्रियों को हज अदा करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आजमीन-ए-हज को राज्य हज कमेटी के ट्रेनर शारिक अलवी, एजाज अहमद, मौलाना आफताब नदवी, अब्दुल वहाब और नाहिद रहमान ने हज की अहमियत बताई। शारिक अलवी ने कहा, उमरा या हज करने के लिए सबसे पहला काम एहराम बांधना है। महिला हज यात्रियों को हज अदा करने के तरीके समझाते हुए नाहिद रहमान ने सिर पर कपड़ा बांधने के लिए कहा, ताकि बालों को टूटने से बचाया जा सके। एजाज अहमद ने बताया कि हज के दौरान एहराम बांधना, तवाफ करना (खाना-ए-काबा के सात चक्कर लगाना), सफा मरवा के बीच सई करना (चक्कर लगाना) जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि एहराम बांधने के बाद सिले कपड़े पहनना, नाखून और बाल काटना मना है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने हज यात्रियों को हज गाइड का वितरण किया। हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जावेद खान और आरिफ रऊफ ने हज सुविधा एप के इस्तेमाल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed