फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leaders go to temples and mosques for political gains: Ulama

सियासी लाभ के लिए मंदिर-मस्जिद जाते हैं नेता : उलमा

Sun, 03 Nov 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Leaders go to temples and mosques for political gains: Ulama
लखनऊ। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर उलमा ने इसे सियासी फायदे के लिए किया गया कार्य बताया।
विज्ञापन


मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि सियासी नेता हमेशा अपना कार्य सियासी नफा-नुकसान के हिसाब से करते हैं। उनके कार्यों को आस्था की बुनियाद पर देखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर जाते हैं या फिर हिंदू समुदाय के नेता दरगाह और मस्जिदों में जाते हैं तो उनका मकसद सर्वसमाज को संदेश देना होता है कि हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं और हम सभी के काम करेंगे। ऐसे में अगर नसीम सोलंकी मंदिर गई थीं तो इसे आस्था के नजरिये से जोड़ना या देखना सही नहीं है। उनका संदेश भी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने का है।
विज्ञापन


सियासी लोगों के कार्य पर निर्णय लेना ठीक नहीं

दारुल उलूम फरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफयान निजामी ने कहा कि ईमान का ताल्लुक इंसान के दिल का मामला है। ऐसा कोई भी काम जो इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ हो, उससे बचना चाहिए ताकि उसके ईमान या मुसलमान होने पर सवाल न खड़ा हो सके। सियासत से जुड़े किसी भी व्यक्ति के अमल की बुनियाद पर किसी के बारे में फैसला लेने में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed