फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders coming and leaving the BJP.

UP: हर किसी को क्यों गले लगा रहे भाजपाई?

Sat, 06 Sep 2014 04:08 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 04:08 AM IST
विज्ञापन
leaders coming and leaving the BJP.

एक वक्त था जब भाजपा की पहचान ऐसी पार्टी के रूप में थी जो सामान्य स्थिति में न दलबदल कराती थी और न इसे बढ़ावा ही देती थी।

विज्ञापन


पार्टी के नेता मंचों से खुलेआम चुनाव में दलबदलुओं को हराने का ऐलान करते थे, पर वही भाजपा पिछले कुछ वर्षों से दलबदल कराने में आगे दिख रही है।

कुछ नेताओं ने तो इसे अपने परिश्रम व जनाधार बढ़ाने का पैमाना बना लिया है। इस स्थिति ने भाजपा के निष्ठावान व पुराने कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उन्हें यह आशंका सताने लगी है कि भाजपा कहीं दलबदलुओं का दल ही बनकर न रह जाए।

लोकसभा चुनाव से पहले दलबदलुओं को एंट्री भाजपा में शुरू हुई थी, जो रुकने का नाम नहीं ले रही। चुनाव में सूबे में भाजपा के 78 में से 71 सीटें जीतने के बाद यह सिलसिला और तेज हो गया है।

विज्ञापन

पहले भाजपा छोड़ी, अब फिर आ रहे वापस

leaders coming and leaving the BJP.

भाजपा में एक के बाद एक नेता शामिल हो रहे हैं। कोई लखनऊ में तो कोई जिलों में। इनमें वे भी हैं जो कभी भाजपा में ही थे, पर भाजपा का जहाज डूबते देख दूसरे पार्टी के साथ हो लिए।

अब जब दूसरी पार्टी के जहाज के डूबने का खतरा दिखाई देने लगा तो फिर उन्हें अपना पुराना जहाज सुरक्षित नजर आने लगा।

कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें अब अपने मौजूदा दल के बजाय भाजपा अच्छी लगने लगी है। इसलिए पुराने घर को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

बन रहे हंसी के पात्र

leaders coming and leaving the BJP.

भाजपा नेतृत्व ने दलबदलुओं के लिए लाल कालीन बिछा दी है। विभिन्न दलों के जिला, शहर व प्रदेश स्तर के कई नेता भाजपा में आ चुके हैं। पूर्व विधायक रामआसरे अग्निहोत्री, महेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय व बसपा शासन में एक आयोग की अध्यक्ष रहीं आभा अग्निहोत्री सहित कई भाजपा में आ चुके हैं।

बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने अपने पुत्र राजीव के जरिये उसी तरह भाजपा से रिश्ता जोड़ा है, जैसे लोकसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पुत्र प्रतीक सिंह के जरिये पार्टी में एंट्री ली थी।

कुल मिलाकर जो भी भाजपा में आने को कह रहा है, भगवा टोली के नेता उसे गले लगाने को तैयार दिख रहे हैं। इस चक्कर में कुछ मौकों पर हास्यास्पद स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

इसका हालिया उदाहरण बलिया में समाजवादी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह का है। पार्टी की तरफ से सरिता को भाजपा में शामिल करने का बयान जारी हो गया, पर सरिता सिंह के खंडन ने भाजपा नेताओं की स्थिति हास्यास्पद बना दी।

विज्ञापन

जीत के उत्साह में भूल गईं कसमें

leaders coming and leaving the BJP.

विधानसभा चुनाव 2012 में बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल करने के बाद मचे बवाल और चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा नेताओं ने दलबदलुओं को गले न लगाने की कसमें खाई थीं।

कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया था कि घर तोड़ने व छोड़ने वालों को दोबारा पार्टी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, पर लोकसभा चुनाव और खास तौर से नरेंद्र मोदी के भाजपा का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद दूसरे दलों से भाजपा में एंट्री का सिलसिला फिर शुरू हो गया।

भाजपा नेता पुरानी कसमें और कार्यकर्ताओं से किए गए वादों को भूल दलबदलुओं को गले लगाने में जुट गए। अब जब उनके सामने लोकसभा चुनाव में 71 में 24 दलबदलुओं के जीतने का उदाहरण है तो वह दूसरों को गले लगाने में पीछे क्यों रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed