{"_id":"e9d14e6b4313642a57db2cf7b0f17041","slug":"leader-worry-about-his-own-party-spokesperson-s-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी परेशान प्रवक्ता की तेजी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी परेशान प्रवक्ता की तेजी से
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका ताड़कर किसी भी रंग में रंग जाने वाले एक जुगाड़ू दल के नेताजी अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता से परेशान हैं।
विज्ञापन
नेता जी ने प्रवक्ता को उनके नाम और पार्टी के काम के प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा था लेकिन प्रवक्ता साहब नेताजी को भूल खुद पर ही बलिहारी हैं। नेताजी के प्रेस नोट के साथ अपने नाम वाला प्रेस नोट भेजना नहीं भूलते।
अब तो उन्होंने नेताजी को भी किनारे कर दिया है और सिर्फ अपना ही नाम चला रहे हैं। फिर चाहे वो उत्तराखंड आपदा का मामला हो या मंत्रिमंडल विस्तार का। प्रेस नोट में नेता जी कहीं नजर ही नहीं आए।
विज्ञापन
अब नेता जी प्रवक्ता को लेकर पसोपेश में हैं। समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ कहें या यूं ही सहते रहें।
सूबे में पार्टी की कमान संभालने वाले नेताजी ने इतने मोर्चे खोल लिए हैं कि अब प्रवक्ता से पंगा लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।