फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda will stablished new statue of first governor of up

यूपी के राज्यपाल को एलडीए देगा सम्मान, लगेगी आदमकद प्रतिमा

Thu, 05 Apr 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Apr 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
lda will stablished new statue of first governor of up
सरोजनी नायडू की प्रतिमा - फोटो : amarujala
लखनऊ में हजरतगंज स्थित सरोजनी नायडू पार्क में लगी यूपी की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू की प्रतिमा को एलडीए बदलेगा। मौजूदा राज्यपाल राम नाईक की आपत्ति के बाद अब नई प्रतिमा लगाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्यपाल के सुझाव पर एलडीए पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा लगवाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल कुछ दिन पहले सरोजनी नायडू पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी समय उन्होंने मौजूद अधिकारियों से अभी लगी हुई गर्दन से ऊपर की प्रतिमा (बस्ट स्टेच्यू) को गलत बताते हुए इसे बदलने की जरूरत बताई थी। उन्होंने प्रतिमा के चेहरे की दिशा को भी बदलने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


अब इसके लिए एक पत्र भी राज्यपाल ने एलडीए को भेजा है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा प्रतिमा की जगह दूसरी आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। अब एलडीए यहां करीब छह फ ुट ऊंचाई की प्रतिमा लगाने की योजना पर काम कर रहा है। राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि सरोजनी नायडू पार्क के पास से मेट्रो का रूट निकला है। इसका निर्माण हो गया है। अब मेट्रो जब वहां से गुजर रही है। ऐसे में प्रतिमा के चेहरे की दिशा मेट्रो ट्रेक की तरफ होनी चाहिए। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों और यात्रियों को भी प्रतिमा ठीक से दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर के बाद सरोजनी नायडू

lda will stablished new statue of first governor of up
सरोजनी नायडू की प्रतिमा - फोटो : amarujala
भारत कोकिला के नाम से जानी जाने वाली सरोजनी नायडू यूपी (उस समय यूनाइटेड प्रोविंस) की आजादी के बाद पहली राज्यपाल बनीं। उनका निधन लखनऊ स्थित राजभवन में ही दो मार्च 1949 को हुआ था। उनकी स्मृति में ही एक पार्क भी हजरतगंज में बनाया गया था।

कुछ दिन पहले ही राज्यपाल ने संविधान निर्माता के नाम की शाब्दिक गलती को ठीक कराया था। इसके बाद अब उनका नाम डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर सरकार कर चुकी है। अब उन्होंने प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू की प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ लगवाने की पहल की है।

राज्यपाल के आए सुझाव पर एलडीए काम करा रहा है। पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही प्रतिमा को भी बदला जा रहा है। इसके  चेहरे की दिशा भी अब बदलकर मेट्रो रूट की तरफ कर दी जाएगी जोकि अभी एसबीआई मुख्यालय की तरफ है। इसकेलिए प्रोजेक्ट बनवाया जा रहा है। - एसपी शिशौदिया, उद्यान अधिकारी, एलडीए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed