फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will sold 350 more plots in Basant kunj project

बसंतकुंज में प्लॉट पाने का एक और मौका, एलडीए 350 और भूखंड बेचेगा

Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lda will sold 350 more plots in Basant kunj project
बसंतकुंज योजना में लोगों के पास प्लॉट खरीदने का मौका। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में आवासीय भूखंड खरीदने का मौका एलडीए हरदोई रोड बाईपास स्थित बसंतकुंज योजना में दे रहा है। पहले चरण में प्लॉट पाने से चूक गए लोगों के लिए प्राधिकरण दूसरे चरण में 350 और आवासीय प्लॉट लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

एलडीए के अधिकारियाें के अनुसार, बसंतकुंज योजना के सेक्टर ए-3 में 350 आशियानों के लिए और प्लॉट विकसित करने की तैयारी है। एलडीए इन प्लॉट को चुनाव के बाद विकसित कर बेचेगा।
विज्ञापन

इन प्लॉट के लिए ले आउट बन चुका है। अब यहां विकास कार्य शुरू कराए जाने हैं। चुनाव आयोग ने परमीशन दी तो एलडीए इन प्लॉट को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना में जिस इलाके में दूसरे चरण में प्लॉट एलडीए विकसित करने जा रहा है, उसकी लोकेशन बहुत महत्वपूर्ण है। जिस भूखंड पर ये प्लॉट बनेंगे, उसी में नए बनने वाले दुबग्गा थाना के लिए जमीन आवंटित की गई है।

एलडीए के सचिव पवन गंगवार के मुताबिक, चुनाव के बाद सेक्टर ए-3 में 350 नए प्लॉट काटेगा। इन प्लॉट का ले आउट बहुत पहले ही बनकर तैयार हो गया था।
चुनाव घोषित न हुए होते तो टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो जाती। चुनाव के बाद ये प्लॉट तेजी से विकसित किए जाएंगे। लोगों के पास प्लॉट में पैसा निवेश करने का एक सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed