{"_id":"598aa44d4f1c1b79708b4568","slug":"lda-will-open-the-registration-of-flats-from-fifteen-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलडीए के 1472 फ्लैटों के लिए 15 अगस्त से कीजिए रजिस्ट्रशेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए के 1472 फ्लैटों के लिए 15 अगस्त से कीजिए रजिस्ट्रशेन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
एलडीए 15 अगस्त को 1472 फ्लैटों केलिए आवेदन खोलने जा रहा है। यह फ्लैट एलडीए की अलग-अलग योजनाओं में मौजूद हैं।
विज्ञापन
वीसी प्रभु एन सिंह के आदेश पर सभी बहुमंजिला इमारतों में इन फ्लैटों को ढूंढकर निकाला गया है। जल्दी ही एलडीए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
एलडीए के सचिव जयशंकर दुबे ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए योजना फाइनल की जा रही है। कॉस्टिंग भी फाइनल फेज में है। इसके बाद ही आवेदन शुरू होगा।
अधिकतर फ्लैटों की कॉस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं एलडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रही योजना में 10 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक के फ्लैट बिक्री के लिए मौजूद होंगे।
विज्ञापन
कुल 6500 रिक्त फ्लैटों में एलडीए केवल उन फ्लैटों की बिक्री के लिए उन्हीं योजनाओं को चुना है, जिनमें 75 प्रतिशत या अधिक काम पूरा हो चुका है।
Trending Videos
तीसरे सप्ताह में एलडीए की बोर्ड बैठक
सचिव जयशंकर दुबे ने बताया कि एलडीए की बोर्ड बैठक अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी। इसके लिए आयुक्त और एलडीए के अध्यक्ष अनिल गर्ग से समय मांगा गया है। वहीं सभी विभागों से बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्दी ही सदस्यों को एलडीए बोर्ड की बैठक की तारीख की सूचना दी जाएगी।