फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will give budget hotel on lease

अवध बस अड्डे पर बने बजट होटल को लीज पर देगा एलडीए, ऑपरेटर ही फि निशिंग पर खर्च करेगा

Sat, 11 Sep 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
LDA will give budget hotel on lease
अवध बस अड्डे पर मौजूद नौ मंजिला बजट होटल को एलडीए अब लीज पर देगा। तीन बार बेचने के प्रयास के बाद अब एलडीए ने इसे उपयोगी बनाने के लिए अपनी योजना में बदलाव किया है। 90 साल के लिए लीज पर देने के बाद बजट होटल की फिनिशिंग कर इसका संचालन चुने गए ऑपरेटर को ही करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि वीसी के निर्देश पर होटल को लीज पर देने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। यह लीज 30-30 साल के भाग में दी जाएगी। अनुबंध की शर्तों को पूरा करने पर अगले 30 साल के लिए बढ़ा दिया जाएगा। एलडीए बोर्ड से इसके लिए मंजूरी की जरूरत होगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया कर किसी होटल कंपनी को लीज पर संचालन के लिए चुन लिया जाएगा। एलडीए अब तक इस बजट होटल पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। नौ मंजिला इस बिल्डिंग में रुकने के लिए कमरों के अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंकट हॉल, फूड कोर्ट व रेस्त्रां भी हैं। पार्क़िग के लिए बस अड्डा से अलग जगह आरक्षित रखी गई है। वीसी अक्षय त्रिपाठी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस प्रोजेक्ट पर अब कोई भी खर्च एलडीए नहीं करेगा। इसको लीज पर ऑपरेटर चुनते समय स्पष्ट किया जाए।
विज्ञापन

सात दिन में मांगे प्रस्ताव
एलडीए बोर्ड की बैठक की तैयारियों को लेकर भी शुक्रवार को वीसी ने मीटिंग की। इसमें सात दिन का समय सभी विभागों को अपने प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा है। अगले सप्ताह बैठक कर वीसी बोर्ड केसामने रखे जाने वाले प्रस्तावों को फाइनल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed