फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will digitize maps of all residential colonies

Lucknow News: सभी आवासीय कॉलोनियों के नक्शे डिजिटल करेगा एलडीए

Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
LDA will digitize maps of all residential colonies
लखनऊ। शहरवासी अब जान सकेंगे कि कॉलोनी में वे जो मकान खरीद रहे हैं, उसे मानचित्र के हिसाब से बनाया गया है या नहीं। इसके लिए एलडीए सभी आवासीय कॉलोनियों के नक्शे डिजिटल करेगा। साल के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद बिल्डर किसी को ठग भी नहीं पाएंगे। एलडीए नई के अलावा 50 वर्ष पहले बनीं कॉलोनियों को भी डिजिटल करेगा।

एलडीए इन दिनों अपनी कॉलोनियों व अपार्टमेंटों के करीब 600 मानचित्र डिजिटल कर रहा है। इसके अलावा अभी तक करीब एक हजार निजी बिल्डरों के नक्शे पास किए हैं। प्राधिकरण इन्हें भी डिजिटल करेगा। फिर कोई भी ये नक्शे देखने के साथ उनका प्रिंट निकाल सकेगा।
विज्ञापन


कॉलोनियों के नक्शे को एलडीए के मास्टर प्लान से भी जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोग बिल्डरों की ठगी से बचेंगे। आसानी से पता किया जा सकेगा कि कॉलोनी की कितनी जमीन का नक्शा पास है। उसका भू-उपयोग क्या है और कहीं उसमें सरकारी जमीन तो नहीं शामिल है। इस सुविधा से एलडीए में नक्शे ढूंढने में भी आसानी होगी। डिजिटल नक्शों में कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






वीसी ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

मानचित्रों को डिजिटल करने को लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, सहायक अभियंता अतुल शर्मा, ओएसडी आईटी सेल तथा पीएमसी टीम के सदस्य शामिल थे। वीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानचित्रों का डिजिटल करने का काम तेज किया जाए। साल के अंत काम पूरा कर उसे एलडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed