{"_id":"6a0b7b69db853969900dd933","slug":"lda-will-develop-forest-land-along-the-gomti-river-environment-will-improve-lucknow-news-c-13-lko1096-1743526-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती किनारे एलडीए विकसित करेगा फॉरेस्ट लैंड, सुधरेगा पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती किनारे एलडीए विकसित करेगा फॉरेस्ट लैंड, सुधरेगा पर्यावरण
विज्ञापन
एलडीए।
लखनऊ। गोमती नदी के किनारे पर्यावरण सुधारने और हरियाली बढ़ाने के लिए एलडीए पिपराघाट से शहीद पथ तक करीब 300 एकड़ क्षेत्र को फॉरेस्ट लैंड के रूप में विकसित करेगा। इस परियोजना पर 120 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पर्यटन के रूप में भी अच्छा स्थल विकसित होगा।
गोमती के किनारों को सुंदर बनाने और जलधारा को सुरक्षित रखने के लिए फूलों वाले पेड़ लगाए जाएंगे। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए बैरल लैंड भी विकसित किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को बाउंड्रीग्रिल से घेरा जाएगा। एलडीए इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करेगा। इसका काम जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। चूंकि इस जमीन का कुछ हिस्सा छावनी क्षेत्र से सटा है, इसलिए एलडीए और छावनी बोर्ड के अधिकारियों के बीच भी वार्ता हुई है। इसके बाद अब छावनी बोर्ड से औपचारिक अनुमति भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कैंट क्षेत्र की ओर से तैयार किया गया है, वह एलडीए को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित करना चाहते हैं। ऐसे में उनकी ओर से पत्र आने पर एलडीए काम कराएगा।