फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda will demolish hotels in charbagh

एलडीए ढहाएगा चारबाग के अवैध होटल

Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
lda will demolish hotels in charbagh
00
विज्ञापन

एलडीए ढहाएगा चारबाग का एसएसजे और विराट होटल
क्रासर- 10-11 जुलाई को होगी कार्रवाई
-गोमती नगर के सभी अवैध होटल होंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। चारबाग में अवैध रूप से संकरी गलियों में बनाए गए एसएसजे और विरोट होटल को एलडीए ढहाएगा। यह कार्रवाई 10 व 11 जुलाई को प्रस्तावित है। कार्रवाई के लिए दौरान पुलिस व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के लिए डीएम और एसएसपी को पत्र भी एलडीए की ओर से भेज दिया गया।
19 जून 2018 को चारबाग की घनी आबादी क्षेत्र में संचालित होटल विराट इंटरनेशनल व एसएसजे इंटरनेशनल में हुए भीषण अग्निकांड की चपेट में आकर होटल में ठहरे सात लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। होटलों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम भी जिला प्रशासन ने जोर-शोर से शुरू की लेकिन जनप्रतिनिधियों व होटल संचालकों के बढ़ते दबाव के बाद मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई। अब शासन ने सख्ती दिखाई है जिसके बाद एलडीए सचिव मंगला प्रसाद ने दोनों होटलों को ढहाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वही गोमती नगर क्षेत्र में एलडीए इंजीनियरों की मिलीभगत से आवासीय जमीनों पर 50 से अधिक छोटे-बड़े होटल चल रहे हैं, जिनको अब बंद कराया जाएगा। एलडीए सचिव ने बताया कि गोमती नगर में जितने भी होटल भू-उपयोग के विपरीत जमीन पर बनाए गए हैं, उन सभी को बंद कराया जाएगा। उसके लिए सीलिंग की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बंद होंगे अवैध होटल
चारबाग में बने अवैध होटल एसएसजे और विराट को ध्वस्त किया जाएगा। यह मानकों के विपरीत अवैध रूप से बनाए गए हैं। गोमती नगर क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध होटल बंद कराए जाएंगे।
एमपी सिंह, सचिव- एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed