{"_id":"5e85be338ebc3e77b1074a28","slug":"lda-will-deliver-food-to-leprosy-ashram-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर मिले वीडियो ने की मदद, दो दिन से भूखे कुष्ठ रोगियों को मिला खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर मिले वीडियो ने की मदद, दो दिन से भूखे कुष्ठ रोगियों को मिला खाना
Thu, 02 Apr 2020 06:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कानपुर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में अब रोजाना खाना पहुंचेगा। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में मार्मिक अपील के बाद एलडीए ने अब रोजाना यहां भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
मीडिया पर दोपहर में एक वीडियो एलडीए के सहायक पीआरओ समीर मिश्रा को दिखाई दिया। इसमें बताया गया कि कई दिन से कानपुर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में यहां रहने वाले लोगों को खाना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उन्होंने अपनी संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को दी। जब सच्चाई पता कराई गई तो वीडियो सही निकला। इसके बाद आनन-फानन 200 खाने के पैकेट वहां एलडीए ने वहां पहुंचाए तब जाकर दो दिन से भूखे लोगों को खाना मिल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
आबादी से थोड़ा हटकर होने की वजह से किसी का ध्यान नहीं गया
ऋतु सुहास का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से वहां दान करने वाले लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। आबादी से थोड़ा हटकर होने की वजह से किसी का ध्यान भी इस ओर नहीं गया।
वीसी शिवाकांत द्विवेदी को इस बारे में बताया गया। उनके निर्देश पर अब एक गाड़ी यहां खाना पहुंचाने के लिए लगाई गई है। गोमतीनगर विस्तार से खाने के पैकेट लेकर गाड़ी वहां रोजाना पैकेट पहुंचाने जाएगी।
वीसी शिवाकांत द्विवेदी को इस बारे में बताया गया। उनके निर्देश पर अब एक गाड़ी यहां खाना पहुंचाने के लिए लगाई गई है। गोमतीनगर विस्तार से खाने के पैकेट लेकर गाड़ी वहां रोजाना पैकेट पहुंचाने जाएगी।