फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA to build 900 LIG, EWS buildings

Lucknow News: एलडीए 900 एलआईजी, ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा

Tue, 12 May 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
LDA to build 900 LIG, EWS buildings
लखनऊ। मध्यम और अल्प आयवर्ग के लोगों को एलडीए किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने जा रहा है। सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास खाली कराई जमीन पर 900 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस भवन बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होगी। छह महीने में पंजीकरण खोला जाएगा। आवंटन लॉटरी के जरिये होगा।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त कराई करीब 16 हजार वर्गमीटर जमीन पर ग्रुप हाउसिंग योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना और ले-आउट तैयार कराया गया है। यहां एलआईजी के 582 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 336 भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि टू-बीएचके के एलआईजी भवन का क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर होगा। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये होगी।

वन-बीएचके के ईडब्ल्यूएस भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे। इनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी। इस योजना से मध्यम और अल्प आयवर्ग के परिवारों का राजधानी में अपने आशियाने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय परियोजना के सभी टावर आपस में जुड़े होंगे। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। अपार्टमेंट में आठ पैसेंजर लिफ्ट और तीन सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही 600 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। करीब तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क और ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed