फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda seals apartment of 1500 flats in lucknow

1500 फ्लैटों का अपार्टमेंट एलडीए ने कर दिया सील,जानिए क्यो?

Fri, 10 Jul 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
Lda seals apartment of 1500 flats in lucknow

लखनऊ में अर्थ ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से पिछले साल जोर-शोर से लांच किए गए प्रोजेक्ट ‘अर्थ मारवल’की निर्माणाधीन बिल्डिंग को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सील कर दिया।

विज्ञापन


इस योजना का मानचित्र पास कराए बिना ही अर्थ ग्रुप ने 1500 फ्लैट बनाने की घोषणा की थी। जिसमें बाकायदा बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराकर करोड़ों रुपये जमा कराए गए हैं। अब एलडीए ने इसे अवैध बताते हुए इसका निर्माण सील कर दिया।
विज्ञापन


रायबरेली रोड पर ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं देने का वादा कंपनी की ओर से किया गया था। 2 और 3 बीएचके रेजीडेंशियल अपार्टमेंट इस योजना में बेचे जा रहे हैं। इस इमारत के फ्लैटों में आवंटियों को तीन साल में पजेशन देने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग एमाउंट के तौर पर 2650 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से जमा कराया गया। 10 मंजिला अपार्टमेंट में  2 और 3 बीएचके फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं।

2 बीएचके का एरिया 1225 वर्ग फुट और 3 बीएचके का 1545 वर्ग फुट है। अब इस निर्माणाधीन इमारत को प्राधिकरण ने सील कर दिया है। अतुल गुप्ता एवं अन्य प्रोपराइटर अर्थ मारवल द्वारा ग्राम- मऊ मोहनलालगंज रायबरेली रोड में किए जा रहे इस अनाधिकृत निर्माणाधीन परिसर को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इससे सैकड़ों आवंटियों का करोड़ों रुपये कंपनी में फंस गया है।

तीन हाउसिंग सोसाइटी व कई अवैध निर्माण पर भी गाज

Lda seals apartment of 1500 flats in lucknow

एलडीए की जोन-5 के तहत बिजनौर रोड पर सैकड़ों प्लॉटों की तीन बड़ी प्लाटिंग सोसाइटी बृहस्पतिवार को सील कर दी गईं। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियमों की धज्जियां उड़ा कर किए जा रहे पांच अवैध निर्माण भी सील कर दिए गए हैं।

प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई है कि औरंगाबाद जागीर, बिजनौर रोड पर अरिहंत नगर फ्री-होल्ड आवासीय योजना पुराना गुडौरा और अगम सिटी आवासीय योजना पुराना गुडौरा में अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग/विकास कार्य को सील कर दिया गया है। इसके अलावा बिजनौर रोड पर हिमालयन सिटी नाम से रॉ हाउस सोसाइटी के अवैध निर्माण भी सील कर दिया गया।

इसका निर्माण एयरपोर्ट के पास चल रहा है। संजय सिंह एवं रमेश नाम के बिल्डर इन पांच भवनों का निर्माण करवा रहे थे। इसके अतिरिक्त राजन शुक्ला द्वारा गायत्रीपुरम गोमती नगर विस्तार- 1 स्थल पर किये जा रहे अनाधिकृत अवैध भवन निर्माण को अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के नेतृत्व में सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed