फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA released Rs 170 crore more for compensation

Lucknow News: एलडीए ने मुआवजे के लिए 170 करोड़ रुपये और किए जारी

Tue, 01 Oct 2024 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
LDA released Rs 170 crore more for compensation
लखनऊ। दीपावली पर लांच होने वाली एलडीए की मोहान रोड योजना की रफ्तार तेज हो गई है। एलडीए ने अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने के लिए 170 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। इससे पहले 50 करोड़ जारी किए थे। वहीं, 50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह कार्य सबसे पहले सेक्टर पांच और छह में होंगे। बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाए गए हैं।
विज्ञापन

वीसी एलडीए प्रथमेश कुमार ने बताया कि ग्राम कलिया खेड़ा व प्यारेपुर की सीमा पर लगभग 01 एकड़ क्षेत्रफल में दो पोटा केबिन स्थापित कर साइट ऑफिस, स्टोर व पार्किंग एरिया बनाया गया है। प्रथम चरण में सेक्टर-6 एवं 7 में सड़क, नाली, सीवर, वाॅटर सप्लाई व सर्विस ट्रेंच का विकास कार्य होंगे। योजना का विकास चंडीगढ़ के पंचकुला की तरह ग्रिड पैटर्न पर किया जाएगा। लगभग 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही, इसमें आठ सेक्टर बनेंगे। हर सेक्टर में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेक्टोरल शाॅपिंग सेंटर, बारात घर और वेंडिंग जोन का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


मोहान रोड योजना में पांच प्रकार के आवासीय भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसमें 112.5 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 288 वर्गमीटर व 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड होंगे। सबसे पहले सेक्टर छह व सात विकसित होगा। इसके बाद अन्य सेक्टरों को विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed