फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda provide home loan for flats

फ्लैट के साथ होम लोन की सुविधा देगा एलडीए

Sat, 20 Feb 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
lda provide home loan for flats

देवपुर पारा में एमआईजी, मिनी एमआईजी और एसएमआईजी फ्लैटों के लिए प्राधिकरण आवंटियों को होम लोन दिलाएगा। इसके लिए बैंकों से अनुबंध की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


3000 आवंटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जबकि यहां 3000 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासों के लिए प्राधिकरण पहले ही 180 महीने की किस्तें तय कर चुका है।

फिलहाल 950 आवेदकों को इस कोशिश का लाभ मिलेगा। इसके बाद आगे जब योजना लॉन्च की जाएगी तो 2050 आवंटियों को फायदा होगा।

देवपुर पारा में गरीब आवासों की कुल संख्या और उनके सापेक्ष आवेदनों की संख्या को प्राधिकरण ने जारी कर दिया है। कुल 3000 गरीब आवासों के लिए करीब 5400 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


जबकि मध्यम आय वर्ग के स्ववित्त पोषित 3000 फ्लैटों के लिए 950 आवेदक ही हैं। ऐसे में बड़े फ्लैटों में सभी को आवंटन मिलना तय है। केवल फ्लोर तय करने के लिए ही लॉटरी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण 9.80 फीसदी सालाना ब्याज दर पर देगा फ्लैट

lda provide home loan for flats

बड़े फ्लैटों में इतने कम आवेदन के पीछे वजह मानी जा रही है कि समाजवादी आवासीय वर्ग के फ्लैटों के लिए लोग 36 महीने में किस्त अदा करने की स्थिति में नहीं हैं।

इसलिए होम लोन में मदद करने की व्यवस्था प्राधिकरण करने जा रहा है। इसको लेकर कुछ बैंकों से बातचीत भी शुरू कर दी गई है। होम लोन के तहत 9.80 फीसदी तक की सालाना ब्याज दर पर प्राधिकरण फ्लैट देगा।

इससे करीब एक लाख रुपये पर लगभग 980 रुपये प्रति माह की किस्त आएगी। 20 से 25 साल तक की किस्तें आवंटी अदा कर सकेंगे, जिसके साथ ही उनको भवन पर कब्जा भी दे दिया जाएगा।

कैश डाउन पेमेंट वाली स्कीम में हम होम लोन दिलाएंगे। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आवंटी हमारी योजनाओं के प्रति अधिक रुचि दिखाएंगे। उनको 18 से 36 महीने की जगह 20 से 25 साल तक किस्त देने की सुविधा मिलेगी।
सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, लविप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed