फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA officers are responsibilities for illigal construction in Lucknow.

Lucknow: अवैध निर्माण के लिए 59 एलडीए अफसर-अभियंता जिम्मेदार, विधानसभा की समिति को भेजा जवाब

Tue, 14 Mar 2023 06:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

लोक लेखा समिति ने एलडीए से वर्ष 2009 से 2022 के बीच शहर में हुए अवैध निर्माण के लिए दोषियों की रिपोर्ट तलब की थी जिस पर प्राधिकरण ने जवाब दे दिया है। इसमें एक-एक अफसर, अभियंता का विवरण है।

विज्ञापन
LDA officers are responsibilities for illigal construction in Lucknow.
गोमती नगर में अवैध बिल्डिंग सील करती एलडीए की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ शहर में अवैध निर्माण कराने के आरोप में एलडीए के 59 अफसर और अभियंता फंस गए हैं। इन पर विधानसभा की लोक लेखा समिति की कार्रवाई की तलवार एक बार फिर लटक गई है। प्राधिकरण ने इन अभियंताओं, अधिकारियों को अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार माना है। साथ ही लोक लेखा समिति के सवाल का जवाब बनाकर भेजा है। इसमें एक-एक अफसर, अभियंता का विवरण दिया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोक लेखा समिति ने एलडीए से वर्ष 2009 से 2022 के बीच शहर में हुए अवैध निर्माण के लिए दोषियों की रिपोर्ट तलब की थी। प्राधिएलडीए ने इसकी रिपोर्ट भेज दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लापरवाही करने वालों में 59 अफसर व अभियंताओं में मुख्य अभियंता तक शामिल हैं। ये सभी अवैध निर्माण रोकने में नाकाम साबित हो चुके हैं, जिसके लिए पहले भी शासन स्तर से कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें जोनल प्रभारी के अतिरिक्त सहायक एवं अवर अभियंता तक शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ के शिष्टाचार में पक रही भविष्य की सियासत, RSS ने मुलायम और शरद को श्रद्धांजलि देकर यादव समाज को साधा


अधिकतर अवैध निर्माण जोन छह के हजरतगंज, हुसैनगंज, नाका, अमीनाबाद एवं वजीरगंज पुलिस कोतवाली, जोन सात के चौक, बाजारखाला, ठाकुरगंज, सआदतगंज पुलिस कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। इनमें अवैध अपार्टमेंट में लोग रह रहे हैं तो अवैध कॉम्प्लेक्स में कारोबार जारी है।


पीड़ितों ने की दूसरे अपार्टमेंट में समायोजित करने की मांग
अलाया अपार्टमेंट ढहने से जो लोग बेघर हुए, उन्होंने एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को पत्र देकर फहद याजदान के दूसरे अपार्टमेंट में उन्हें समायोजित करने की मांग उठाई है। पीड़ितों ने दस्तावेजों के आधार पर कहा कि गिरने वाले अपार्टमेंट का फहद याजदानी ने ही निर्माण कराया था। उसने बिल्डिंग बनाए जाने के बाद खुद को मालिक बताकर बेचा था।

लेवाना सुइट्स और अलाया हादसे ने कराई किरकिरी
हजरतगंज थानाक्षेत्र में दो अवैध निर्माण लेवाना सुइट्स होटल एवं अलाया अपार्टमेंट ने शासन स्तर पर खूब किरकिरी कराई। लेवाना में हुई आगजनी में चार एवं अलाया अपार्टमेट गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। लेवाना हादसे के लापरवाह तो निलंबित कर दिए गए, लेकिन अलाया अपार्टमेंट में एलडीए एवं लेसा के लापरवाह इंजीनियरों का अब तक बाल भी बांका नहीं हुआ।

एलडीए की रिकवरी के स्थगन की मांग
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने जिला प्रशासन से आवंटियों के मामले में रेरा न्यायालय की ओर से जारी रिकवरी स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने तहसीलदार लखनऊ सदर को जारी पत्र में 100 से अधिक आवंटियों की लिस्ट के साथ भेजे पत्र में कहा कि इन मामलों में रेरा अपील न्यायालय में अपील दाखिल की गई है। उधर, जिला प्रशासन ने इस मामले में सचिव रेरा को पत्र लिखकर एलडीए के पत्र के संबंध में सलाह मांगी है। अपर जिलाधिकारी हिमांशु कुमार गुप्ता ने सचिव रेरा को पत्र जारी कर आवंटी विवेक शर्मा की आरसी का हवाला देते हुए एलडीए के पत्र पर विस्तार से विवरण पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed