{"_id":"7e2fae365388af0bf3f4742d89b2cdb9","slug":"lda-land-rate-will-not-revise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: फिलहाल महंगी नहीं होगी लखनऊ में जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: फिलहाल महंगी नहीं होगी लखनऊ में जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jun 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
एलडीए की जमीनों के रेट फिलहाल नहीं बढ़ेंगे। दरअसल कॉस्टिंग कमेटी की बैठक अब तक नहीं हो पाने से जमीनों के रिवाइज रेट को अनुमोदन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
इसमें अभी करीब एक सप्ताह का समय और लगने की संभावना है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपनी कॉलोनियों में जमीन के रेट रिवाइज कर इसे 7 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
यह रेट एलडीए की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में प्रभावी होंगे। इसका सबसे अधिक असर प्लॉटों की रीसेल और फ्लैटों की बिक्री पर पड़ेगा। कॉस्टिंग विभाग ने विभिन्न कॉलोनियों का प्रस्ताव बना लिया है।
विज्ञापन
पहले इसे एक जून से लागू करने की तैयारी थी, पर कॉस्टिंग कमेटी की मीटिंग नहीं होने से फिलहाल यह टल गया है।