फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA Housing Development will launch a new scheme for those who did not get flats, know the government orde

UP : जिनको नहीं मिले फ्लैट उनके लिए एलडीए आवास विकास लाएगा नई योजना, जानें शासन का आदेश...

Wed, 05 Nov 2025 04:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 04:56 PM IST
सार

लखनऊ में एलडीए की यह योजना ईडब्ल्यूएस श्रेणी की है। जिनमें तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ही आवेदन कर सकते थे। फ्लैट का एरिया 36.55 वर्ग मीटर है।

विज्ञापन
LDA Housing Development will launch a new scheme for those who did not get flats, know the government orde
फ्लैट। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत बने 72 आवासों के लिए आठ हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। ऐसे में जिन लोगों को आवास नहीं मिल पाए उनको के लिए अब एलडीए और आवास विकास सस्ते आवास की सुविधा लाएगा। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आवंटियों को आवंटन पत्र वितरण के मौके पर कही।
विज्ञापन


डालीबाग में प्राइम लोकेशन की इस 72 फ्लैटों की योजना के लिए एलडीए ने एलडीए ने चार अक्तूबर से तीन नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला था। जिसके लिए कुल 8184 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया मगर जांच के बाद 6072 आवेदक पात्र पाए गए। 
विज्ञापन


जिनके बीच लाटरी हुई थी। ऐसे में आठ हजार से अधिक आवेदकों को निराश होना पड़ा। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जिन आवेदकों को इस योजना में आवास नहीं मिल पाए हैं उनके लिए सस्ते आवास की योजना लाई जाए और यह जिम्मेदारी एलडीए और आवास विकास परिषद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी डालीबाग की सरदार वल्लभ पटेल योजना

एलडीए की यह योजना ईडब्ल्यूएस श्रेणी की है। जिनमें तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ही आवेदन कर सकते थे। फ्लैट का एरिया 36.55 वर्ग मीटर है और कीमत-10.70 लाख रुपये रखी गई थी। योजना में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। 


इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी है। यह योजना पीएम आवास योजना में नहीं थी ऐसे में इसमें वह सभी लोग आवेदन कर सके जो लखनऊ के निवासी नहीं भी थे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed