फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda gives list of 48 small properties to the highcourt.

मकान में कामर्शियल एक्टिविटी करने वालों पर एलडीए का घेरा

Sat, 29 Nov 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
lda gives list of 48 small properties to the highcourt.

हाईकोर्ट में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 48 अवैध इमारतों की जो सूची दी है, उसमें अधिकांश ट्रांसगोमती की छोटी इमारतें हैं। इनमें मकान में कामर्शियल एक्टिविटी करने वालों को मुख्य रूप से घेरा गया है।

विज्ञापन


सभी 48 आवास मालिकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और उनकी बिल्डिंग सील की जा चुकी हैं। मगर बड़ी बड़ी इमारतों की सूची हाईकोर्ट को नहीं दी गई है।

यहां तक कि शीशमहल क्षेत्र की इमारतों को भी सूची में नहीं शामिल किया गया है। ऐसे में प्राधिकरण ने हाईकोर्ट को दिखाने के लिए जो भी कार्रवाई की है, उससे शहर में अवैध निर्माण पर कोई बड़ा असर पड़ेगा, इसको लेकर बड़ा सवालिया निशान लग चुका है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट को सौंपी गई सूची को जारी कर दिया गया है। एलडीए को अवैध निर्माण और बिना पार्किंग के बनाए गए कॉमर्शियल निर्माणों पर उसने क्या कार्रवाई की,  इसका जवाब हाईकोर्ट को देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीशमहल का नाम भी नहीं

lda gives list of 48 small properties to the highcourt.

इसे लेकर 48 अवैध बिल्डिंगों की सूची एलडीए ने 22 नवंबर को हाईकोर्ट को उपलब्ध करवाई थी। इन बिल्डिंगों को बनाने वालों पर मुकदमा भी प्राधिकरण की ओर से दर्ज करवाया गया है। ये इमारतें भी सील की जा चुकी हैं।

सबसे अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि हाईकोर्ट को जो सूची सौंपी गई है उसमें शीशमहल क्षेत्र की जो डेढ़ दर्जन अवैध इमारतें हैं, उनमें से एक को भी शामिल नहीं किया गया है।

यही नहीं पुराने शहर के अन्य रसूखदारों की इमारतों को को भी इस सूची में नहीं शामिल किया गया है। अवैध निर्माण का गढ़ बन चुके कानपुर रोड की भी एक बिल्डिंग सूची में नहीं है।

निशानदेही की जद में आ चुकी दर्जनों इमारतों को प्राधिकरण के अभियंता सूची में शामिल कराने से कतरा रहे हैं।

एलडीए की अपर सचिव सीमा सिंह ने बताया कि 22 तक जिन अभियंताओं ने अपनी सूची तैयार कर ली थी, उनकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को उपलब्ध करा दी गई है।

इसके अलावा बाकी सभी जोन से अवैध इमारतों की सूची तलब की गई है। उनका भी शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

इंजीनियर आज देंगे अवैध इमारतों की लिस्ट

lda gives list of 48 small properties to the highcourt.

अवैध निर्माण विरोधी अभियान के संबंध में हाईकोर्ट को शेड्यूल देने की कवायद एलडीए ने शुक्रवार को शुरू कर दी।

इसे देखते हुए सभी जोन के अधिशासी अभियंताओं को शनिवार शाम तक अपने-अपने जोन की अवैध बिल्डिंगों की सूची प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।

इस सूची के आधार पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तय किया जाएगा। एलडीए चार दिसंबर के बाद सबसे पहले 15 दिन का अवैध निर्माण विरोधी बड़ा अभियान चलाएगा। इसको लेकर शेड्यूल बनाने का काम शुरू हुआ है।

अपर सचिव सीमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। सीमा सिंह ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं से उनके जोन में अवैध इमारतों का रिकार्ड मांगा गया है, ताकि शेड्यूल बनाने का काम शुरू कर दिया जा सके।

15 दिनों के सभी कार्य दिवसों पर कम से कम दो ध्वस्तीकरण और सीलिंग का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed