फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda give kamta bus station on lease for 99 years

99 साल के लिए कमता बस अड्डा लीज पर देगा एलडीए

Thu, 03 Oct 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lda give kamta bus station on lease for 99 years
99 साल के लिए कमता बस अड्डा लीज पर देगा एलडीए
विज्ञापन

करीब 120 करोड़ रुपये से तैयार कमता में बजट होटल संग बस अड्डा आने वाले दिनों में उपयोगी साबित हो सकता है।
इसे एलडीए 99 साल की लीज पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को दे सकता है।
परिवहन निगम इसके प्रीमियम के 20 करोड़ रुपये चार सालाना किस्तों में भुगतान करेगा। एलडीए बोर्ड से अनुमति के लिए प्रस्ताव अगली बैठक में रखने जा रहा है।
वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों का कमता से संचालन को यह बजट होटल संग बस अड्डे का प्रोजेक्ट तैयार किया गया।
इसके बनने के बाद बसें चलाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने हाथ खींच लिए। नए एमडी राजशेखर के आने के बाद दोबारा से इसे उपयोग में लेने पर सहमति बनी।
यूपीएसआरटीसी की ओर से एकमुश्त की जगह किस्तों में भुगतान लेने के लिए पत्र भेजा गया था।
शहर को जाममुक्त बनाने और जनसुविधा को देखते हुए तय किया गया कि इसे 99 साल की लीज पर यूपीएसआरटीसी को दे दिया जाए।
प्रीमियम के रूप में 20 करोड़ रुपये अगले चार साल में यूपीएसआरटीसी से पांच-पांच करोड़ रुपये का भुगतान लिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड से तय सालाना रेंट पर बस अड्डा के उपयोग को शुरू करा दिया जाएगा।
अभी सफेद हाथी साबित हो रहा प्रोजेक्ट
सपा सरकार में तत्कालीन वीसी सत्येंद्र सिंह के कार्यकाल में बना बजट होटल संग बस अड्डे का प्रोजेक्ट चार साल से शोपीस बना हुआ है। कई बार इसके उपयोग और होटल के संचालन का प्रयास हुआ। खर्च को देखते हुए होटल कभी शुरू ही नहीं हो सका। वहीं, बस अड्डे के हैंडओवर पर यूपीएसआरटीसी और एलडीए सहमति नहीं बना पाए। इसे पहले यूपीएसआरटीसी की ओर से खरीदने का प्रस्ताव भी बना था। हालांकि, वह इसकी कीमत देने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

‘जैसा है, वैसा है’ के आधार पर बिकेगा होटल
बस अड्डे के ऊपर बने बहुमंजिला होटल का संचालन पीपीपी मॉडल पर कराने की जगह अब इसे बेचने की तैयारी है। वीसी का कहना है कि बस अड्डा शुरू होने के बाद होटल को ‘जैसा है, वैसा है’ के आधार पर बेच दिया जाएगा। अभी इसमें फिनिशिंग का काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर रोड की जमीन भी किराये पर देगा एलडीए
वीसी ने बताया कि सीतापुर रोड पर मौजूद बस अड्डे की जमीन को भी एलडीए किराये पर यूपीएसआरटीसी को देगा। इसके लिए आकलन कर लिया गया है। बोर्ड में किराये पर दिए जाने की अनुमति ली जाएगी। इसके बाद यूपीएसआरटीसी से सहमति बनाकर इसका भी उपयोग शुरू करा दिया जाएगा। दोनों ही जगह बसें शहर के बाहर से संचालित कर इनके शहर के अंदर आने से रोकने को बनी योजना में तय की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed