फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda engineer hike rates of bpl flats

ढाई गुना तक बढ़ा दी गई गरीबों के फ्लैट की कीमत

Sat, 12 Aug 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
lda engineer hike rates of bpl flats
प्रधानमंत्री आवास योजना
एलडीए के इंजीनियरों ने कमीशनखोरी में गरीबों को भी नहीं छोड़ा। ईडब्ल्यूएस साइज के फ्लैटों की कीमत का आकलन इंजीनियरों ने प्रीमियम क्लास के फ्लैटों की दर पर करा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में बन रहे इन फ्लैटों की कीमत करीब ढाई गुना तक बढ़ गई है। 
विज्ञापन


यह हाल तब है जब राज्य सरकार कम कीमत पर सबको आवास उपलब्ध कराने की नीति पर काम कर रही है। 15 अगस्त से एलडीए ऐसे करीब 126 फ्लैटों केलिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में बनना शुरू हुए इन फ्लैटों के लिए पहली बार पंजीकरण खोला गया है। 
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस साइज यानी 30 वर्गमी सुपर एरिया और 23 वर्गमी कारपेट एरिया के इन वन बीएचके फ्लैटों की कीमत 12.60 लाख रुपये बताई गई। वहीं 12 प्रतिशत जीएसटी और रजिस्ट्री शुल्क जैसे चार्ज देने के साथ यह कीमत 15 लाख रुपये को पार कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उस समय है, जबकि एलडीए की अलग-अलग योजनाओं में इस साइज के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 4.75 लाख रुपये से लेकर छह लाख रुपये है। खुद प्रधानमंत्री आवास योजना में इस साइज के आवास की कीमत पांच लाख रुपये या इससे कम रखने के निर्देश शासन ने दिए हैं। 

बड़ा साइज, बेहतर गुणवत्ता फिर भी कीमत कम

lda engineer hike rates of bpl flats
सांकेतिक चित्र
वहीं सच्चाई पर से पर्दा उठने लगा तो खुद एलडीए के इंजीनियर अब अपने कारनामे को अफॉर्डेबल हाउसिंग के नाम पर दबाने में लगे हैं। पंजीकरण खोलने के लिए जी प्लस थ्री में बन रहे इन आवासों को ईडब्ल्यूएस वर्ग की जगह अफॉर्डेबल हाउसिंग का नाम दिया गया है।
 
कीमत की तुलना करें तो सीजी सिटी में कम आय वर्ग के लिए आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 41 वर्गमी. के फ्लैट की कीमत जानकीपुरम विस्तार योजना के फ्लैटों की कीमत से कम है। 

एरिया ज्यादा होने और बेहतर गुणवत्ता होने केबाद भी यहां कीमत 9.80 लाख रुपये है। वहीं जानकीपुरम विस्तार जैसी कम महत्व की लोकेशन पर इससे कम एरिया के फ्लैट की कीमत सीजी सिटी से ज्यादा हो गई। सीजी सिटी में प्रति वर्गफीट रेट 2600 रुपये लगाया गया है। 

वहीं जानकीपुरम विस्तार के इस फ्लैट की कीमत 4000 रुपये प्रतिवर्ग फीट पर पहुंची है। 4000 रुपये से अधिक दर केवल लग्जरी और प्रीमियम क्लास में ही होती है।

ईडब्ल्यूएस के लिए नीति क्या?

lda engineer hike rates of bpl flats
FLAT
केंद्र और राज्य सरकार की ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग-अलग नीतियां हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए मकान की कीमत कम रखने के लिए लागत की दर सीमित की गई है। 

ईडब्ल्यूएस के लिए 2600 रुपये प्रति वर्गफीट तक लागत रखी जा सकती है। ऐसे में ईडब्ल्यूएस के 30 वर्गमी तक के फ्लैट की कीमत पांच से सात लाख रुपये के बीच ही रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में इस लागत को और कम करने का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। वहीं एलडीए इस लागत को बढ़ाने में जुटा हुआ है।

जो बिक पाते उनको शामिल ही नहीं किया
इधर, एलडीए ने पंजीकरण के लिए उपलब्ध 1472 फ्लैटों में उन फ्लैटों को शामिल ही नहीं किया है, जिनकी अच्छी मांग बनी हुई है। ग्रीनवुड अपार्टमेंट और सरयू अपार्टमेंट के रिक्त फ्लैटों के पंजीकरण नहीं खोले गए हैं। सीजी सिटी के फ्लैटों को भी अभी दोबारा नहीं खोला गया है।

वीसी बोले- कीमत अधिक कैसे हो गई, आश्चर्य है
ईडब्ल्यूएस साइज के फ्लैटों की कीमत इतनी अधिक कैसे हो गई? यह खुद आश्चर्य पैदा करने वाली बात है। इसकी कीमत को रिव्यू कराने के बाद दोबारा से तय कराया जाएगा। इंजीनियरों को भी मौजूदा हालात समझने चाहिए।
- प्रभु एन सिंह, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed