फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA division commissioner is on leave

बैठक की फिक्र छोड़ साहब चले छुट्टी पर

Fri, 13 Jun 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
LDA division commissioner is on leave

लखनऊ के नवनियुक्त मंडल आयुक्त कुमार कमलेश के चार्ज लेते ही छुट्टी पर चले जाने की एक वजह लखनऊ विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक बताई जा रही है।

विज्ञापन


चर्चा है कि चार्ज लेने के बाद जब कुमार कमलेश के सामने एक दिन बाद प्रस्तावित एलडीए बोर्ड की बैठक का एजेंडा आया तो उसमें शामिल कुछ बिंदुओं पर अध्यक्षता में निर्णय कराने के बजाय उन्होंने छुट्टी पर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


ऐसे में औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन को फिर से कमिश्नर का चार्ज दे दिया गया और बुधवार को उनकी अध्यक्षता में ही एलडीए बोर्ड की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह रहा कि बतौर कमिश्नर संजीव सरन ने जो एजेंडा तैयार कराया था, उसमें एक बड़े औद्योगिक समूह की परिसंपत्ति के ले आउट का अनुमोदन किया जाना था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संजीव सरन ने भी इसके अनुमोदन का मामला टाल दिया। 

वाराणसी से लखनऊ के मंडल आयुक्त पद पर स्थानांतरित किए गए कुमार कमलेश ने 9 जून को पदभार संभाला और 24 घंटे के भीतर छुट्टी पर चले गए।

बतौर कमिश्नर उन्हें 11 जून को एलडीए बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करनी थी लेकिन एजेंडा के बिंदुओं को देखने के बाद उन्होंने खुद को इससे अलग रखना मुनासिब समझा।

सूत्रों का कहना है कि कुमार कमलेश बिना चार्ज लिए भी छुट्टी पर जा सकते थे लेकिन चार्ज लेकर छुट्टी पर जाने के बाद इसकी वजहें तलाशी जाने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed