फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA clerk accused of demanding a bribe of 2.60 crore.

Lucknow News: एलडीए बाबू पर 2.60 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
LDA clerk accused of demanding a bribe of 2.60 crore.
लखनऊ विकास प्राधिकरण।
लखनऊ। बिल्डर मनोज सिंह ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के बाबू दीपक शर्मा पर टाउनशिप का लेआउट पास कराने के नाम पर 2.60 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बिल्डर एलडीए वीसी के ऑफिस में लिखित शिकायत भी दी है। िशकायत के बाद बाबू को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में पहाड़ नगर टिकरिया गांव में टाउनशिप विकसित करने के लिए लेआउट प्लान जमा किया था। उनकी जमीन आईटी सिटी योजना के अधिग्रहण में आने के कारण अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आवश्यक था। आरोप लगाया कि फरवरी में बाबू दीपक शर्मा ने काम कराने के लिए 2.60 करोड़ रुपये मांगे। इसमें से 40 लाख रुपये एडवांस मांगे। इस पर उन्होंने 18 फरवरी को 25 लाख रुपये के दो चेक दिए। इसके बाद भी काम नहीं हुआ तो उन्होंने जून में पैसे वापस मांगे, जिसके बाद बाबू टालमटोल करने लगा। जुलाई में दीपक ने सचिवालय में एक समीक्षा अधिकारी से काम कराने के नाम पर 30 लाख रुपये और मांगे।
विज्ञापन

इस पर बिल्डर ने काम न कराने की बात कहकर अपने पैसे वापस मांगे। बताया कि सोमवार को वह बाबू से पैसा वापस मांगने गया तो वहां उसे पीटा गया। बिल्डर ने कहा कि उसके पास बाबू से बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। पूरे मामले पर एलडीए सचिव एसपी सिंह ने कहा कि बिल्डर की शिकायत आई है। जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed