{"_id":"5d6a1e9e8ebc3e93db118e24","slug":"lda-broke-down-illegal-construction-of-hotel-on-high-court-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की फटकार के बाद एलडीए ने तोड़ा चार मंजिला होटल का अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एलडीए ने तोड़ा चार मंजिला होटल का अवैध निर्माण
Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एलडीए ने शुक्रवार को दोबारा से विजयंतखंड में होटल का अवैध निर्माण तोड़ा। 18 जून को अवैध निर्माण तोड़ने में खानापूर्ति पर हाईकोर्ट ने एलडीए को फटकार लगाई थी। वहीं दूसरी बार में भी एलडीए चार मंजिला अवैध निर्माण को बड़ी मशीनों की कमी के चलते पूरी तरह नहीं तोड़ पाया। इसे तोड़ने के लिए अभी दो दिन और कार्रवाई चलेगी।
शुक्रवार को सुबह से ही एलडीए की प्रवर्तन टीम जेसीबी और मैन्युअल ड्रिल मशीनों के साथ अधिशासी अभियंता केके बंसल के साथ मौके पर पहुंची। दोपहर में करीब एक बजे अवैध निर्माण पुलिस की मौजूदगी में तोड़ना शुरू किया।
हाईकोर्ट की नाराजगी को देखते हुए अबकी बार दीवारों को ढहाने के अलावा सामने की तरफ से सीढ़ियों और नाली के ऊपर किए गए निर्माण को भी तोड़ दिया गया। इसके लिए छोटी जेसीबी में लगी ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
एलडीए के अभियंता नरेंद्र सिंह और ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि होटल के इस अवैध निर्माण का अब दोबारा से कोई उपयोग नहीं हो सकेगा। वहीं सटे हुए भूखंडों पर निर्माण के चलते इससे अधिक कार्र्रवाई नहीं की जा सकती है। क्योंकि इससे दूसरे निर्माण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

बगल में हो रहा दूसरा अवैध निर्माण
विजयंतखंड में रीना सिंह के 4/11 भूखंड पर जब एलडीए कार्रवाई कर रहा था। उसी समय दूसरे सटे हुए भूखंड पर अवैध निर्माण जारी था। 100 प्रतिशत भूखंड कवर करके जहां यहां बेसमेंट बनाया गया है। वहीं बिना सैटबैक छोड़े ही निर्माण एलडीए के इंजीनियरों को यहां होते मिला।
आशियाना में अवैध निर्माण सील
एक और कार्रवाई में एलडीए ने सेक्टर एफ के सी-21 पर कंचन के अवैध निर्माण को सील कर दिया। अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि करीब 200 वर्गमी भूखंड पर मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। विहित प्राधिकारी के आदेश पर सहायक अभियंता जहूर आलम और अवर अभियंता एनएन चौबे, विनोद शंकर सिंह ने इसे सील कर दिया।