{"_id":"738d6823a083c3141b824daa38015cac","slug":"laxmikant-bajpai-ordered-all-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों को मुजफ्फरनगर कूच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायकों को मुजफ्फरनगर कूच का आदेश
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी विधायकों को मुजफ्फरनगर कूच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश में कहा है कि पार्टी विधायक प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण नीति और इस मामले में भाजपा विधायकों पर दर्ज मुकदमों का विरोध करें। साथ ही पार्टी विधानमंडल नेता से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर जाने का ऐलान करें।
वाजपेयी के अनुसार, सपा की सरकार बेशर्मी की हद तक तुष्टीकरण में जुट गई है। इसके लिए वह लोगों को लड़ाने की साजिश में जुटी है।
भाजपा इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करने वाली। पार्टी विधायक इसके खिलाफ गुरुवार से सड़कों पर संघर्ष करेंगे। पहले वे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे और बाद में सदन के भीतर भी यह मामला उठाएंगे।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा के रणनीतिकारों ने मुजफ्फरनगर कूच के बहाने इस मुद्दे को गरमाए रखने की योजना बनाई है।