फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyers protest in Lucknow over Hapud lathicharge issue.

हापुड़ लाठीचार्ज मामला: अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन व हंगामा किया, मची अफरा-तफरी

Thu, 14 Sep 2023 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने लखनऊ में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Lawyers protest in Lucknow over Hapud lathicharge issue.
लखनऊ में प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के चलते एक बार फिर नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन व हंगामा किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे से लेकर हजरतगंज चौराहे के बीच वकीलों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हजरतगंज चौराहे से वकीलों को आगे बढ़ने से जैसे ही पुलिस ने रोका, वकील उग्र हो गए और पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


किसी तरह पुलिस ने वकीलों को हजरतगंज चौराहे से वापस किया तो लौटते वक्त नारेबाजी कर रहे कुछ वकीलों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की। वकीलों के इस प्रदर्शन को लेकर डालीगंज से लेकर हजरतगंज, हनुमान सेतु से हजरतगंज और उसके आसपास के इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। डायवर्जन के चलते आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में भीषण जलभराव: पानी निकालने के लिए लगे पंपिंग सेट, आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विधानभवन पर आतंकी हमले को किया जाबाज जवानों ने किया नाकाम, मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे सीएम योगी


हापुड़ जिले में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज व अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह सैकड़ों अधिवक्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास जमा हो गए। नाराज वकीलों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को पहले से ही तैनात किया गया था। कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी थी। कुछ देर तो वकील स्वास्थ्य भवन चौराहे पर ही प्रदर्शन करते रहे। 

इसके बाद अधिवक्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गया। मकबरा सआदत अली पर पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वकील बैरिकेडिंग तोड़ते हुए परिवर्तन चौक तक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका और आगे बढ़ दिए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास भी पुलिस ने वकीलों को रोकने की कोशिश की तो वकील उग्र हो गए और धक्का-मुक्की करते हुए हजरतगंज चौराहे की तरफ बढ़ने लगे।

हजरतगंज चौराहे पर जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल मौजूद थे। वहां पर भी पहले से पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। नारेबाजी करते हुए वकील जैसे ही हजरतगंज चौराहे पहुंचे पुलिस बल ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। हजरतगंज चौराहे पर वकीलों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नौबत हाथापाई तक आ गई। पुलिस ने किसी तरह वकीलों को समझा-बुझाकर हजरतगंज चौराहे से वापस लौटाया। शाम तक अधिवक्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जमा रहे और विरोध प्रदर्शन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed