फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyers made ruckus in Vibhutikhand thana in Lucknow.

लखनऊ: पुलिस वाले ने वकील को पीटा, वकीलों के हंगामे के बाद नौ पुलिसकमियों पर केस दर्ज; थाने में भारी हंगामा

Sat, 15 Mar 2025 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने के अंदर वकीलों ने जमकर हंमागा किया। उनका आरोप था कि एक पुलिस वाले ने वकील की पिटाई की है। 

विज्ञापन
Lawyers made ruckus in Vibhutikhand thana in Lucknow.
वकीलों ने थाने में किया हंगामा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विभूतिखंड थाने में शुक्रवार रात पुलिस और वकीलों के बीच पहले जमकर कहासुनी हुई और फिर सैकड़ो की संख्या में वकीलों ने थाने में जमकर हगांमा और नारेबाजी की। इस दौरान कई बार उनकी पुलिस वालों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


जानकीपुरम के रहने वाले अधिवक्ता सौरभ कुमार वर्मा के मुताबिक, उनके तीन जाने वाले अधिवक्त मारपीट के मामले में विभूतिखंड थाने आए थे। आरोप है की थाने पर पुलिस तीनो वकीलों को पकड़ लिया। खबर पाकर सौरभ उनकी पैरवी में थाने पहुच गए। उनका आरोप है कि थाने में पुलिस वालों ने उनका पकड़ लिया और बेहरमी से पीटा। 
विज्ञापन


अधिवक्ता के साथ मारपीट की खबर पाकर सैकड़ो संख्या में अधिवक्त पहुच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नाराज वकीलों ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने के अंदर कई बार पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: होली में देवा से निकला सौहार्द का पैगाम, हिंदू-मुस्लिम ने एक साथ खेला रंग, सदियों पुरानी परंपरा निभाई

रात करीब 9.30 बजे नाराज वकीलों ने आईजीपी चौराहे पर  जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। फिलहाल वकीलों का प्रदर्शन जारी है। वो लोग पीड़ित अधिवक्ता के न्याय दिलाने की मांग कर रहे है। अभी इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

नौ पुलिस वालों पर एफआईआर

कई घंटे चले हंगामे के बाद नौ पुलिस वाले के अलावा कुछ अज्ञात पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। यह हंगामा देर रात तक चलता रहा। एफआईआर होने के बाद वकील शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed