फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyers fight, drag 200 meters after being trapped in a car

Lucknow News: अधिवक्ताओं में मारपीट, कार में फंसाकर 200 मीटर घसीटने का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lawyers fight, drag 200 meters after being trapped in a car
लखनऊ। गोमतीनगर में बुधवार को दो अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर उसे अगवा करने की नीयत से कार में फंसाकर 200 मीटर तक घसीटने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रकाबगंज निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे वह बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक बेटा चला रहा था। आरोप है कि यूपी दर्शन पार्क के सामने कार सवार महानगर के अधिवक्ता शौर्य ज्योति सिंह व उसके साथी भरत ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


संजय का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे भरत ने अगवा करने के इरादे से उन्हें कार में घसीट लिया। उनका आधा शरीर बाहर लटक गया। इस बीच शौर्य ने कार भगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के पीछा करने पर आरोपियों ने 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद उन्हें करीब दो सौ मीटर दूर चलती कार से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शौर्य का आरोप है कि संजय शराब के नशे में थे। उनका बेटा गलत तरीके से बाइक चला रहा था। उनकी कार से बाइक टकराने से बची थी। जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उनकी और भरत की पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि संजय ने भरत की चेन लूटने के साथ कार का शीशा भी ईंट से तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक बाइक और कार में टक्कर हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। शौर्य, भरत, संजय व उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed