{"_id":"5fa285738ebc3e9bb350bf28","slug":"lawyers-beat-police-men-raebareli-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की कोर्ट परिसर में वकीलों से हाथापाई, किसी ने नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की कोर्ट परिसर में वकीलों से हाथापाई, किसी ने नहीं दी तहरीर
Wed, 04 Nov 2020 05:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के अंदर हाथापाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली की दीवानी कचहरी परिसर में बुधवार को पुलिस व वकीलों में हाथापाई हो गई। घटना उस समय हुई जब एक मामले में आरोपी दीवानी कचहरी में आत्मसमर्पण के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस ने उसे परिसर से गिरफ्तार करने की कोशिश की पर जैसे ही परिसर से आरोपी को पकड़ने की जानकारी वकीलों को हुई वे उत्तेजित हो गए और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ वकीलों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया तब पुलिस के जवान वापस चले गए। आरोपी बछरावां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सिपाही की मौत के मामले में दुर्घटना करने वाले वाहन का चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व नोकझोंक की जानकारी हुई है। सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक मामले में ना तो तहरीर दी गई है और ना ही किसी पक्ष से केस दर्ज कराया है।