{"_id":"67be184485de82350e014ba1","slug":"lawyers-abstaining-from-judicial-work-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109646-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय गेट के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के आह्वान पर मंगलवार को जिले के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने भिनगा व इकौना सहित जमुनहा में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। इसके बाद उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
भिनगा में वकीलों ने दीवानी न्यायालय से मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सदर तहसील भिनगा तक पैदल मार्च किया। उप निबंधन कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महामंत्री रामगोपाल शुक्ला, राजेंद्र प्रकाश पांडेय, चंद्र कुमार मिश्रा, सतीश मौर्य सहित कई वकील मौजूद रहे। इकौना के वकीलों ने तहसील परिसर से उप निबंधन कार्यालय तक अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन जुलूस निकाला। इस दौरान महामंत्री श्रीधर द्विवेदी, रामकुमार शुक्ला व दिलीप शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। जमुनहा तहसील के वकीलों ने तहसील अध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व में पैदल मार्च कर उप निबंधन कार्यालय का घेराव किया।