{"_id":"5f5688dc8ebc3e54eb2da415","slug":"law-university-giving-one-more-chance-to-student-for-exam-lko-city-news-lko539017259","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि विश्वविद्यालय छात्रों को दे रहा है परीक्षा में बैठने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि विश्वविद्यालय छात्रों को दे रहा है परीक्षा में बैठने का एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि विश्वविद्यालय छात्रों को दे रहा है परीक्षा में बैठने का एक और मौका
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दोबारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। इसमें बीएएलएलबी 2015-20, एलएलएम 2018-19, 2019-20 और पीजी डिप्लोमा 2018-19 व 2019-20 के छात्रों के एंड सेमेस्टर के छात्र बैठ सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष सिंह ने सूचना जारी करते हुए छात्रों को 500 रुपये प्रति पेपर के हिसाब से परीक्षा फॉर्म जमा कराने के निर्देश दिए हैं। विधि विश्वविद्यालय ने जुलाई में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम और दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं संपन्न कराई थी। जिन छात्रों ने यह ऑनलाइन परीक्षा नहीं दी और जो छात्र परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है उनके लिए विश्वविद्यालय दोबारा ऑनलाइन परीक्षा कराने जा रहा है। विधि विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने का प्रारूप भी जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार ही परीक्षा कराई जाएगी। एलएलएम के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा।
चार ऑप्शन पेपर से एक-एक निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से छात्रों को किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 1000 से 1500 शब्दों में लिखकर छात्रों को उसे स्कैन करके विश्वविद्यालय को भेजना होगा। एलएलबबी के छात्रों को परीक्षा के लिए 23 घंटे का समय दिया जाएगा, जिसमें तीन विषयों में छात्रों से निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को उनमें से किसी एक प्रश्न का जवाब 1200 से लेकर 1450 शब्दों में देना होगा। उत्तर लिखकर उसको स्कैन करके विश्वविद्यालय को भेजना होगा। पीजी डिप्लोमा के छात्रों को परीक्षा के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा। छात्रों से चार प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से किन्हीं दो प्रश्नों का उन्हें निबंधात्मक उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 1200 से 1450 शब्दों में लिखकर उसे स्कैन करके विवि को भेजना होगा।