{"_id":"5e4ebb638ebc3ef25f0c95a6","slug":"law-system-is-getting-worse-day-by-day-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अराजकता, दहशत में बड़ी आबादी, इस बार 351 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अराजकता, दहशत में बड़ी आबादी, इस बार 351 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार: अखिलेश
Thu, 20 Feb 2020 10:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:36 PM IST
सार
-अखिलेश का दावा, 351 विधायकों के साथ प्रदेश में फिर बनेगी सपा सरकार
-दबंगों ने गरीबो का जीना दुश्वार कर रखा है
-समाजवादी सरकार में दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण अराजकता व्याप्त है। प्रदेश की बड़ी आबादी दहशत में है। दबंगों ने गरीबो का जीना दुश्वार कर रखा है। भाजपा ने नैतिकता को ताक पर रखकर असत्य को स्थापित करने की प्रतियोगिता शुरू कर दी है। भाजपा के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा सपा और उसकी सरकार में हुए विकास कार्यों पर है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में 351 विधायकों के फिर सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कथन कि ‘जो सड़क पर आया था मरने के लिए आया था‘ उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल और निम्न स्तरीय है। यह भाषा अलोकतांत्रिक है। जितने लोग मरे हैं, वे पुलिस की गोली से मरे हैं। समाजवादी सरकार में इसके दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों को कुचलना अपनी बहादुरी मानती है। लोकतंत्र में धमकी और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। अहंकार लोकजीवन को लांछित करता है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धोखे की राजनीति करते हैं। वन ट्रिलियन (दस खरब) डालर की अर्थव्यवस्था का दावा किया गया है मगर कैसे हासिल किया जाएगा, इसकी कोई रूपरेखा नहीं आई है। इसी तरह किसानों की आय 2022 तक दुगनी कैसे होगी? किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार उत्कृष्ट सुविधाओं वाले अस्पताल बनाए जाएंगे। चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। जनहित क विकासकार्यों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, सपा की मजबूती के लिए सबकी एकजुटता व निष्ठा जरूरी है। जनता का भरोसा कायम रखना है। हमें सघन जनसंपर्क और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ गांव-गांव, घर-घर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम व समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के कार्यक्र्तम में अभी से लग जाना है।
विज्ञापन
हर रोड बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुई है। फर्जी एनकाउंटर पर प्रदेश सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस मिला है। ग्राम ढोकरी प्रयागराज में महिला और उसके पति को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। बच्चियों से बलात्कार की खबरें रोज ही मिल रही है। क्या यही रामराज्य है?
शहरों, खेतों, सड़कों पर सांडों का साम्राज्य
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को गौमाता की भी चिंता नहीं। गौशालाओं में चारा-पानी के अभाव में गोवंश की लगातार मौत हो रही है। शहरों, खेतों और सड़कों पर सांड़ो का साम्राज्य है। आवारा पशु किसानों की फसल खा रहे हैं।
क्यों छिपाए जा रहे निवेश के आंकड़े
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार दावा करती है कि दो लाख करोड़ निवेश आया है, इसकी सच्चाई क्या है? निवेश के आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं। एमओयू के बाद कौन से उद्योग लगे? एमओयू को ही निवेश नहीं मान लेना चाहिए। निवेशकों को दी गई सुविधाओं, राहत इंसेटिव व सब्सिडी का ब्यौरा कहां है? इसे सार्वजनिक करना चाहिए।