{"_id":"6137c3368ebc3eb25e1a8cef","slug":"law-students-upset-due-to-non-fullfillment-of-all-demands-lucknow-news-lko5945386103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मांगें पूरी न होने से खफा विधि छात्रों ने फिर दिया धरना, लविवि न्यू कैंपस में ताला बंदकर सात घंटे तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मांगें पूरी न होने से खफा विधि छात्रों ने फिर दिया धरना, लविवि न्यू कैंपस में ताला बंदकर सात घंटे तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में एडिशनल प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद अहमद को लेकर छात्रों की नाराजगी खत्म होती नहीं दिख रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्हें प्रोवोस्ट पद से तो हटा दिया गया, लेकिन एडिशनल प्रॉक्टर पद पर अभी वह तैनात हैं। उन्हें इस पद से भी हटाने और डीन प्रो. सीपी सिंह के बेटे द्वारा अभद्रता मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर छात्र फिर धरने पर बैठ गए। हालांकि कुलपति के आश्वासन के बाद रात करीब आठ बजे छात्रों ने धरना समाप्त किया।
शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन में छात्रों ने प्रो. अहमद को प्रोवोस्ट और एडिशनल प्रॉक्टर दोनों पद से हटाने व डीन के बेटे पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद प्रो. अहमद ने सोमवार को प्रोवोस्ट पद तो छोड़ दिया, लेकिन अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार दोपहर एक बार फिर विधि छात्र इसी मांग को लेकर मुख्य गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना पर डीन प्रो. सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने गेट खुलवा दिया। वहीं छात्रों को समझाने के लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन छात्र कुलपति को बुलाने व कार्रवाई करने पर अड़े रहे। दोपहर 01 बजे शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन भीषण गर्मी में भी रात आठ बजे तक जारी रहा। प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि छात्रों को भी अपनी मांगों पर विचार करना चाहिए। हर शिक्षक को पद से हटा देंगे तो काम किससे लिया जाएगा। हम उनकी वाजिब मांगों पर कार्रवाई करेंगे।
कुलपति का आश्वासन, रविवार को करेंगे दौरा
प्रदर्शन के बीच छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल ओल्ड कैंपस आकर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से भी मिला। कुलपति ने उनकी बात सुनी और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी रविवार को न्यू कैंपस आकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।